विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा- लालू परिवार की नई पीढ़ी भूलती जा रही है संस्‍कार

सुशील मोदी सत्ता में आने के बाद भी लालू परिवार पर लगातार हमला बोल रहे है.

सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा-  लालू परिवार की नई पीढ़ी भूलती जा रही है संस्‍कार
आरजेडी को सत्ता से बाहर करने में सुशील कुमार मोदी ने खास भूमिका निभाई थी....
  • सुशील मोदी लालू परिवार पर लगातार हमला बोल रहे हैं
  • आरजेडी को सत्ता से बाहर करने में खास भूमिका निभाई थी
  • डिप्टी सीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: सुशील मोदी सत्ता में आने के बाद भी लालू परिवार पर लगातार हमला बोल रहे है. आरजेडी को सत्ता से बाहर करने में उन्होंने खास भूमिका निभाई थी. अब उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिये लिखा कि तेजस्वी यादव को गांधी प्रतिमा के सामने नतमस्तक होकर माफी अवश्य मांगनी चाहिए लेकिन 26 की उम्र में 26 बेनामी संपत्ति अपने नाम करने के अपराध के लिए. मोदी ने कहा कि नीतीश ने तेजस्वी को अपने साथ बैठने का मौका दिया इस बात के लिए उन्हें सीएम का धन्यवाद करना चाहिए.
 
हालांकि यूजर्स ने भी तेजस्वी का पक्ष लेते हुए मोदी के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की. एक यूजर राघवन ने लिखा, काम करो काम उपमुख्यमंत्री हो अब. अपने 'विपक्षी मोड' से बाहर आ जाइये.
 
पढ़ें : बीजेपी आई साथ, लेकिन नीतीश दे रहे मुस्लिमों के कल्याण की योजनाओं पर खास जोर

सुबोध कुमार ने लिखा,  "मोदी जी क्या बोल रहे है कभी  जनता के बीच चुनाव लड़ लीजिये तब आपका मुह बंद हो जायेगा  आप से बेहतर नेता है तेजस्वी  आप तो नितीश के स्टेपनी है."
 
गौरतलब है कि बिहार में जदयू-राजद महागठबंधन के टूटने के बाद लालू यादव एंड कंपनी और नीतीश कुमार में जुबानी जंग जारी है.

VIDEO : तेजस्‍वी इस्‍तीफा दे देते तो मैं यहां नहीं होता : सुशील मोदी

शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के 50 साल से ऊपर के कमजोर प्रदर्शन वाले टीचरों को जबरन रिटायर करने के फैसले पर तीखा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने सवालिया लहजे में कहा था कि इसके लिए आप जिम्‍मेदार हैं...आप भी तो 65 पार हो गए हैं...तो संन्‍यास ले लेना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com