लालू के जन्मदिन पर उनके उम्र के मुताबिक 71 किलो का केक बनवाया गया था
- आरजेडी सुप्रीम के घर समर्थकों का तांता
- जीतनराम मांझी भी पहुंचे आवास पर
- सीएम नीतीश ने दी बधाई
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सोमवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए राजद नेताओं व समर्थकों का पटना आवास पर तांता लगा हुआ है. लालू के 71वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 71 पाउंड का केक तैयार करवाया जिसे उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव काटा. राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामना देने वाले संदेशों के बैनर-पोस्टरों से पटी हुई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं में उल्लास और उमंग देखी जा रही है. राजद कार्यकर्ता और अन्य पार्टियों के नेता सुबह से ही लालू के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुचकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर लालू यादव को बधाई दी है.
तेजप्रताप के रडार पर आए RJD के ये दिग्गज नेता, कहा- मैं तेजस्वी और लालू जी के खिलाफ नहीं, मगर...
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि पार्टी की ओर से लालू प्रसाद की उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक तैयार किया गया था जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं विधायक तेज प्रताप यादव ने काटा.
वीडियो : आरजेडी में तेज VS तेजस्वी
गौरतलब है कि लालू के जन्मदिन से एक दिन पहले रविवार को राजद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू इन दिनों रांची उच्च न्यायालय द्वारा औपबंधिक जमानत पर हैं. अदालत ने उन्हें इलाज के लिए औपबंधिक जमानत दी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
तेजप्रताप के रडार पर आए RJD के ये दिग्गज नेता, कहा- मैं तेजस्वी और लालू जी के खिलाफ नहीं, मगर...
श्री लालू यादव जी को जन्मदिन पर बधाई। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं। @laluprasadrjd
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 11, 2018
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी लालू आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि पार्टी की ओर से लालू प्रसाद की उम्र के बराबर 71 पाउंड का केक तैयार किया गया था जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं विधायक तेज प्रताप यादव ने काटा.
वीडियो : आरजेडी में तेज VS तेजस्वी
गौरतलब है कि लालू के जन्मदिन से एक दिन पहले रविवार को राजद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू इन दिनों रांची उच्च न्यायालय द्वारा औपबंधिक जमानत पर हैं. अदालत ने उन्हें इलाज के लिए औपबंधिक जमानत दी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Yadav Birthday