Ramvilas Paswan Family Dispute: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर शुरू हुए विवाद में अब एक नया मोड़ आया है. इस नए मोड़ से रामविलास पासवान के बेटे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ने की बात कही जा रही है. दरअसल रामविलास पासवान के परिवार में मचे विवाद की शुरुआत तब हुई जब चिराग पासवान की बड़ी मां यानी स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके कमरों में ताला लगा दिया गया. उन्होंने रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है.
रामविलास पासवान ने की दो शादी
दरअसल रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी जबकि उन्होंने दूसरी शादी रीना शर्मा से की थी. बताया गया कि शहरबन्नी के आवास के कुछ कमरों में पशुपति कुमार पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए ताला लगा दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस मामले के बाद राजकुमारी देवी आहत हैं. राजकुमारी कहती हैं कि इन लोगों ने पहले ही सभी खेत ले लिए हैं. हम एक शब्द नहीं बोले हैं. अब हम बंटवारा चाहते हैं. मेरा जितना है, वह दे दें.
रामविलास पासवान की पहली पत्नी के आवेदन पर केस
इस विवाद में बुधवार को रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. राजकुमारी देवी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी में पशुपति कुमार पारस की पत्नी शोभा देवी, रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी सहित इनके बॉडीगार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है.

चिराग की सौतेली मां ने अपनी जान को बताया खतरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने इस पूरे विवाद पर बुधवार को शोभा देवी, सुनैना देवी से अपनी जान का खतरा है. पुलिस का कहना है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. इस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है.
पासवान परिवार के विवाद से चिराग की मुश्किलें कैसे बढ़ी
अब इस मामले में चिराग की मुश्किलें बढ़ने की बात भी कही जा रही है. वह इसलिए क्योंकि रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि तीन हिस्सा में से एक हिस्सा मुझे चाहिए. मेरा जो हिस्सा है, वो कम हो या ज्यादा हो मुझे दे दीजिए. खेत-पथार जो हो सब में हिस्सा चाहिए. यह हिस्सा मुझे शहरबन्नी से लेकर खगड़िया, पटना से लेकर दिल्ली तक चाहिए. जो संपत्ति है, सब में एक हिस्सा चाहिए.
चिराग के कब्जे वाली जमीन घटेगी
अब इस मामले में जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार रामविलास पासवान की ज्यादातर संपत्ति अभी चिराग पासवान के कब्जे में है. सभी की देखरेख वही करते है. अब जब रामविलास पासवान की सभी संपत्तियों से उनकी पहली पत्नी एक तिहाई हिस्सा लेंगी तो स्वभाविक है कि चिराग के कब्जे वाली जमीन से घटेगी.
यह भी पढ़ें - चिराग पासवान की मां और उनकी देवरानी में हुआ झगड़ा, घर से निकाला, कमरों में लगा दिया ताला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं