विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2018

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने लालू यादव को जेल से भगाए जाने की जताई आशंका, जानिये क्या है कारण...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने लालू यादव (Lalu Yadav) के जेल से भगाए जाने की आशंका जताई है.

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने लालू यादव को जेल से भगाए जाने की जताई आशंका, जानिये क्या है कारण...
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं राजद अध्यक्ष लालू यादव.
  • नीतीश की पार्टी जेडीयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
  • तेजस्वी की एक कुख्यात अपराधी के साथ सेल्फी पर उठाए सवाल
  • जेडीयू ने लालू यादव को जेल से भगाए जाने की जताई आशंका
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) ने लालू यादव (Lalu Yadav) के जेल से भगाए जाने की आशंका जताई है. जेडीयू ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) की एक कुख्यात अपराधी के साथ सेल्फी पर सवाल उठाते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आशंका जताई कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जेल से भगाने की साजिश रची जा सकती है.

यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- बिहार में 'राक्षस राज'

जेडीयू प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी इन दिनों लगातार अपराधियों से मिल रहे हैं. ऐसे में आशंका है कि कहीं वह अपराधियों का एक दल बनाकर अपने पिता को जेल से फरार करवाने की साजिश न करें.

यह भी पढ़ें : जब राजद के पोस्टर में 'रावण' बनाए गये नीतीश, तो भगवान 'राम' बने तेजस्वी ने तस्वीर को लेकर कही यह बात
​
लालू यादव चारा घोटाला के कई मामलों में झारखंड की राजधानी रांची के एक जेल में सजा काट रहे हैं. नीरज ने आरोप लगाया कि सीवान में तेजस्वी सजायाफ्ता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर गए और उसके बाद एक आम सभा को संबोधित किया. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा के क्रम में गोपालगंज पहुंचे तेजस्वी का दुर्दांत और कई संगीन मामलों के आरोपी सुरेश चौधरी के साथ सेल्फी ली, जो सोशल साइट पर वायरल हो गई है. नीरज ने आरोप लगाया कि यही नहीं जब तेजस्वी जी आमसभा को संबोधित कर रहे थे तब चौधरी उनके मंच पर 'विराजमान' होकर मंच की 'शोभा' बढ़ा रहा था. ऐसे में दोनों के आत्मीय संबंधों को समझा जा सकता है.

VIDEO : लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल


उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ऐसी कथित साजिश को असफल करने के लिए यथोचित कार्रवाई करें. बता दें कि तेजस्वी इन दिनों 'संविधान बचाव' यात्रा पर निकले हुए हैं.

(इनपुट : भाषा) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com