विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

लालू यादव ने नागरिकता कानून के बहाने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- धर्मनिरपेक्षता का चोला उतर गया

इससे पहले पटना के कई क्षेत्रों में नीतीश कुमार के लापता होने के पोस्टर लगाए गए.

लालू यादव ने नागरिकता कानून के बहाने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- धर्मनिरपेक्षता का चोला उतर गया
लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
  • राजद नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है
  • प्रशांत किशाेर भी नागरिकता कानून का विरोध कर चुके हैं
  • जेडीयू ने संसद में कानून का समर्थन किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के बहाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  पर निशाना साधा है. लालू यादव ने ट्विटर पर लिखा, "नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था अब उसका नक़ली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया.". लालू यादव ने 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में जनता दल (युनाइटेड) के साथ गठबंधन करने और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर लिखा, "आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आँत में छुपे दाँत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक साँपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही ज़हर पीकर उसे CM बनाया था." 

इससे पहले राजधानी पटना के कई क्षेत्रों में नीतीश कुमार के लापता होने के पोस्टर लगाए गए. पोस्टर के बहाने राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर ट्वीट कर  लिखा  " मुंह पर ताला, कान पे जाला, आंख पे पट्टी, नहीं अता-पता है वो लापता #CAB_NRC पर मौन बूझो कौन ?"

गौरतलब है कि पटना में लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि नीतीश कुमार लापता हैं जो भी उन्हें ढ़ूढ कर लाएगा बिहार उसका आभारी रहेगा. एक पोस्टर में लिखा गया है कि अदृश्य मुख्यमंत्री जो पांच वर्ष में सिर्फ एक दिन शपथ ग्रहण के समय दिखाई देता है. वहीं एक अन्य जगह लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है ध्यान से देखिए इस चेहरे को यह कई दिनों से न दिखा है न सुना गया है.  

CAA और NRC के विरोध में लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है गूंगा, बहरा और अंधा मुख्यमंत्री. गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने नागरिकता संशोधन विधेयक का संसद में समर्थन किया था, जिसके बाद से प्रमुख विपक्षी दल राजद लगातार उनके ऊपर हमलावर है. JDU के  उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भी CAA का विरोध किया था.

देखें वीडियोः देश जल रहा है और पीएम मोदी कपड़ों की बात कर रहे हैं: ममता बनर्जी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com