हाल ही में सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी हुई है.
- सुशील मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
- हाल ही में संपन्न हुई है उत्कर्ष की शादी
- बेहद सादगी के साथ हुई थी शादी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी संपन्न हो गई है. सुशील मोदी के पूरे वैदिक रीति-रिवाज एवं सादगी के साथ बेटे की शादी संपन्न हुई. बिना बैंड-बाजे और भोज की शादी में मेहमानों को ई-निमंत्रण कार्ड से आमंत्रित किया गया था. अतिथियों को शादी के मौके पर प्रसाद स्वरूप 4-4 लड्डू दिए गए थे. खुद उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की थी कि वे शादी में कोई गिफ्ट और लिफाफा लेकर न आएं. फिर भी कई मेहमान शगुन का हवाला देकर लिफाफा लेकर पहुंच गए. राजद सुप्रीमो लालू यादव भी शादी में शामिल हुए थे और वह शगुन का लिफाफा लेकर गए थे.
यह भी पढ़ें : सुशील मोदी के बेटे की शादी में तमाम दिग्गजों का जमावड़ा, लालू भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे

यह भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो लालू यादव के 'कन्हैया' की दुल्हन ढूंढ़ेगे सुशील मोदी, जानिए क्या हैं तीन शर्तें...
गौरतलब है कि सुशील मोदी के बेटे की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थी. 'शादी में मेहमानों को जो लड्डू दिए गए थे उनके पैकेटों में भी 'स्वच्छ भारत' का संदेश लिखा था, 'खाली बोतल व डिब्बा डस्टबीन में डालें.' साथ ही देहदान-अंगदान और दहेजरहित शादी के संकल्प के लिए अलग से काउंटर बना था. शादी समारोह रात की जगह दिन में आयोजित थी, ताकि दिन की शादी को प्रोत्साहित किया जा सके.
VIDEO : सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस शादी समारोह में शामिल हुए थे और सबने सादगी के साथ की गई इस शादी की तारीफ की थी.
यह भी पढ़ें : सुशील मोदी के बेटे की शादी में तमाम दिग्गजों का जमावड़ा, लालू भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे
अब डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने शगुन के तौर पर मिले लिफाफे का क्या किया. सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिले शगुन के लिफाफे को कहां खर्च किया है. सुशील मोदी ने ट्वीट किया, लालू से मिले लिफाफे को सामाजिक संस्था 'दधीचि देहदान समिति' को सौंप दिया है. लालू के लिफाफा दधीचि देहदान समिति को सौंपा... pic.twitter.com/kIYLQiM2u7
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 5, 2017
इसके अलावा उन्होंने समाज के हर तबके के युवक और युवतियों से दहेजरहित शादी का संकल्प लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपील की कि युवक और युवतियां अपने परिजनों को भी इसके लिए बाध्य करें तभी तहेज जैसी सामाजिक विकृति का खात्मा संभव है. उन्होंने उत्कर्ष की शादी में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने वाले सभी आमंत्रितों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि बिना तिलक-दहेज और सादगीपूर्ण शादी की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी अभिभावकों के साथ-साथ नौजवानों के संकल्पों पर भी निर्भर है.युवक-युवतियां दहेजरहित शादी का संकल्प लें pic.twitter.com/N1mhjTju0N
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) December 4, 2017

यह भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो लालू यादव के 'कन्हैया' की दुल्हन ढूंढ़ेगे सुशील मोदी, जानिए क्या हैं तीन शर्तें...
गौरतलब है कि सुशील मोदी के बेटे की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थी. 'शादी में मेहमानों को जो लड्डू दिए गए थे उनके पैकेटों में भी 'स्वच्छ भारत' का संदेश लिखा था, 'खाली बोतल व डिब्बा डस्टबीन में डालें.' साथ ही देहदान-अंगदान और दहेजरहित शादी के संकल्प के लिए अलग से काउंटर बना था. शादी समारोह रात की जगह दिन में आयोजित थी, ताकि दिन की शादी को प्रोत्साहित किया जा सके.
VIDEO : सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस शादी समारोह में शामिल हुए थे और सबने सादगी के साथ की गई इस शादी की तारीफ की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं