विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2018

CPI(ML) ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- अपने निजी सचिव को हटाए

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव माणि यादव पर अवैध तस्‍करी का एक मामला चल रहा है, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

CPI(ML) ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, कहा- अपने निजी सचिव को हटाए
फाइल फोटो
  • तेजस्वी के निजी सचिव पर अवैध तस्‍करी का एक मामला चल रहा है
  • निजी सचिव को जेल भी जाना पड़ा था
  • दीपंकर भट्टाचार्य ने तेजस्वी को उन्हें हटाने की सलाह दी है
पटना: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव माणि यादव पर अवैध तस्‍करी का एक मामला चल रहा है, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. अब पहली बार सीपीआई (एमएल) नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने तेजस्वी को उन्हें हटाने की सलाह दी है. माणि यादव तेजस्वी के संबंधी भी हैं और इस मामले में जेल भी जा चुके हैं. पुलिस ने इस मामले में माणि यादव के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की है. हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद से तेजस्वी यादव ने अब तक माणि यादव का इस्तीफ़ा नहीं लिया है और उनकी प्रतिक्रिया थी कि ये मामला पुराना और राजनीति से प्रेरित है. 

तेजप्रताप से मनमुटाव पर तेजस्‍वी यादव ने किया इनकार, कहा- वह सिर्फ मेरे बड़े भाई नहीं, मेरे मार्गदर्शक भी

वहीं सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर पूछे जाने पर कहा कि अगर वो आरोपी हैं तो उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए. हालांकि उनका मुज़फ़्फरपुर कांड पर स्थानीय विधायक और मंत्री सुरेश शर्मा के भी इस्तीफे की मांग की है. उनके अनुसार, ब्रजेश के कॉल रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, जिससे पता लगे कि किन-किन लोगों के साथ वो सम्पर्क में था.

तेजप्रताप का दर्द, कुछ लोग उनके और तेजस्वी के बीच मतभेद करा रहे हैं

दीपंकर के अनुसार, नीतीश कुमार की सरकार को केवल हमने टीआईएसएस से सर्वे कराया का राग अलापना छोड़ अभी तक क्या कारवाई हुई. उस पर रिपोर्ट जारी करना चाहिए. उनके अनुसार, इस पूरे कांड में अभी और लोगों को इस्तीफ़ा देना होगा. 


VIDEO: देश में अगला चुनाव जय श्रीराम-जय भीम समर्थकों के बीच होगा?
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CPI (ML), Tejashwi Yadav, Personal Secretary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com