विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

CM नीतीश कुमार ने किया दावा, गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP की होगी जीत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा ही चुनाव जीतेगी.

CM नीतीश कुमार ने किया दावा, गुजरात विधानसभा चुनाव में BJP की होगी जीत
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • CM नीतीश कुमार ने कहा भाजपा जीतेगी गुजरात चुनाव
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात का गर्व हैं
  • 'मजबूती के साथ जीतेगी भाजपा'
पटना: भले गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक कर दिया हो. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है कि गुजरात में भाजपा ही चुनाव जीतेगी और मजबूती से जीतेगी. नीतीश कुमार अपने संवाददाता सम्मेलन में इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि प्रधानमंत्री की सभा में कुर्सियां खाली रह रही हैं. नीतीश ने गुजरात चुनाव के सम्बन्ध में कई सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर कई सवाल उठाये. 

यह भी पढ़ें:  तेजस्वी का नीतीश पर पलटवार, बोले- घोटालों का 'मैनुफैक्चरर स्टेट' बन गया है बिहार

नीतीश कुमार का कहना था कि कांग्रेस पार्टी आखिर किस डर से अपने अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं से मंच पर भाषण भी नहीं करवाती. क्या आपने दिग्गज कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को भाषण देते सुना है. नीतीश ने ये कहते हुए पूछा कि आखिर कांग्रेस पार्टी ने कितने अल्पसंख्यक समुदय के लोगों को टिकट दिया.

VIDEO: बीजेपी को गुजरात में कोई खतरा नहीं है : नीतीश कुमार
उन्होंने जनेऊ विवाद को भी अनावश्यक बताते हुए कहा कि चुनाव के समय इसकी चर्चा बेकार है और कहा हमलोग बिना जनेऊ वाले हिन्दू हैं. इस तरह की राजनीति करने वाले पर भी उन्होंने सवाल उठाये. नीतीश के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुजरात का गर्व हैं और ऐसे में उनकी हार की सम्भावना उन्हें दूर-दूर तक नहीं दिखती.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Nitish Kumar, Gujarat Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com