विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

रामविलास पासवान ICU में भर्ती; बेटे चिराग ने लिखी चिट्ठी, बोले- बीमारी में साथ नहीं रहा तो खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा

चिराग पासवान ने बताया कि अब तक गठबंधन के साथियों से न ही बिहार के भविष्य को लेकर और ना ही सीटों के तालमेल को लेकर कोई चर्चा हुई है.

रामविलास पासवान ICU में भर्ती; बेटे चिराग ने लिखी चिट्ठी, बोले- बीमारी में साथ नहीं रहा तो खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा
चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए लिखी चिट्ठी (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के स्वास्थ्य का जिक्र किया गया है. पत्र के मुताबिक, राम विलास पासवान आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और बीमारी से लड़ रहे हैं. चिराग पासवान ने बेहद मार्मिक तरीके रूप में लिखे पत्र में कहा कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा. बता दें कि इन दिनों एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर माथापच्ची चल रही है. ऐसे समय में चिराग पासवान दिल्ली में हैं. 

चिराग पासवान ने 20 सितंबर को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए यह पत्र जारी किया. पत्र में उन्होंने लिखा कि कोरोना काल में लोगों को राशन मिलने में दिक्कत न आये इस वजह से पापा (राम विलास पासवान) अपने रूटीन हेल्थ चेकअप को टालते रहे, जिसके चलते वह थोड़ा अस्वस्थ हो गए. पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. मैं अस्पताल में पापा को रोज बीमारी से लड़ते हुए देख रहा हूं. पापा ने मुझे कई बार पटना जाने का सुझाव भी दिया लेकिन बेटा होने के नाते उन्हें छोड़कर जाना मेरे लिए संभव नहीं है. आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए, नहीं तो मैं अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा." 

8c58ool8

चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मुझे उन साथियों की भी चिंता है, जिन्होंने अपने जीवन को बिहार 1st बिहारी 1st के लिए समर्पित कर दिया है. मैं यह बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अब तक गठबंधन के साथियों से न ही बिहार के भविष्य को लेकर और ना ही सीटों के तालमेल को लेकर कोई चर्चा हुई है. बिहार संसदीय बोर्ड और सभी सांसदों के साथ बैठक में मैंने ये बातें बताई हैं. 

लोजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जब तक रामविलास पासवान ठीक नहीं हो जाते हैं सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों की कोरोना और बाढ़ की विपदा से लड़ने में मदद करें और अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रहें.

वीडियो: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले NDA में खींचतान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Paswan, Ram Vilas Paswan, Bihar Assembly Election 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com