विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2018

बिहार सरकार के मंत्री ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले- लालू के साथ होते तो जेल जाते

बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा के जुमला वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तंज कसा है.

बिहार सरकार के मंत्री ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले- लालू के साथ होते तो जेल जाते
पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा के जुमला वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तंज कसा.
पटना: बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा के जुमला वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कभी ये दोनों भी भाजपा को जुमला पार्टी कहा करते थे. आज दोनों कहां हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर महागठबंधन में होते तो लालू यादव के साथ उन्हें भी जेल जाना पड़ता. नीतीश कुमार को भाजपा बुलाने नहीं गयी थी बल्कि वे खुद भाजपा के पास आये थे. उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा भाजपा को जुमला पार्टी कह रहे हैं...आने वाले दिनों में देखिए उनका क्या हश्र होता है. आज जब हेलीकॉप्टर घोटाला करने वाला पकड़ कर विदेश से आया है तो मैडम सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जमानत की अर्जी लेकर घूमते फिर रहे हैं.

कुशवाहा के लिए कांग्रेस ने कहा, महागठबंधन में मुख्यमंत्री की 'वैकेंसी' नहीं

आपको बता दें कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर इन दिनों उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मंदिर-मस्जिद की राजनीति से उन्हें परहेज है. उनका कहना है कि किसी राजनीतिक दल को ऐसा मुद्दा नहीं उठाना चाहिए क्योंकि यह किसी पार्टी का काम नहीं है. राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होंगे या नहीं, यह तो अभी भविष्य के गर्त में है, लेकिन उन्होंने गुरुवार को पार्टी के चिंतन शिविर के बाद यहां खुले अधिवेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा को लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा उठाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंदिर, मस्जिद बनवाना राजनीतिक दलों का काम नहीं है. 

उपेंद्र कुशवाहा का हमला, इतनी फजीहत के बाद जीत भी गए तो क्या प्रधानमंत्री बन जाएंगे?  

Poll of Exit Polls: 2019 का सेमीफाइनल: कुशवाहा किस रास्ते जाएंगे?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Government, Nitish Kumar, Upendra Kushwaha, Bihar Tourism Minister Pramod Kumar, Pramod Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com