विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2020

बिहार: सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां, भीड़ के पास ही कोरोना वायरस के मरीज भी

Coronavirus in Bihar: ताजा मामला पूर्णिया (Purnia) जिले का है. पूर्णिया के सदर अस्पताल का एक वीडियो (Purnia Hospital Video) सामने आया है.

बिहार: सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां, भीड़ के पास ही कोरोना वायरस के मरीज भी
पूर्णिया सदर अस्पताल का VIDEO सोशल मीडिया पर भी हो रहा है वायरल
पूर्णिया:

कोरोना संकट ने बिहार (Coronavirus in Bihar) के सुशासन पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है. एक तरफ विपक्ष नीतीश सरकार (Nitish Government) की खामियों को लेकर आक्रामक रवैया अख्तियार किए हुए है तो वहीं दूसरी तरफ हर रोज नए वीडियो सामने आ रहे हैं जो अव्यवस्थाएं की नई कहानी बयां कर रहे हैं. ताजा मामला पूर्णिया जिले का है. पूर्णिया के सदर अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है. यहां कोरोना जांच (Covid-19 Test) कराने आए लोग खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इससे भी परेशान करने वाली बात ये है कि जहां लोग कोरोना की जांच कराने के लिए भीड़ के रूप में जुटे हैं, वहीं पास में कोरोना पॉजिटिव मरीज स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो साफ कर रहा है कि बिहार में संक्रमण किस तरह से अपने पैरों को पसारने के लिए तैयार है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेस्ट कराने आए लोग किस तरह से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. न ही प्रशासन का कोई शख्स वहां दिखाई दे रहा है और न ही लोग खुद से नियमों का पालन कर रहे हैं. लोगों के चेहरों पर मास्क तो जरूर है लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं करके वह न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने परिवार व आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. कोरोना वायरस से मुकाबले को लेकर बिहार लगातार सवालों के घेरे में है. पिछले दिनों एक रिपोर्ट में आया था कि बिहार में औसत से कम टेस्ट हो रहे हैं. राज्य में टेस्टों की संख्या बढ़ी तो कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा. 

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है. राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हजार के आंकड़े को पार कर चकी है. रविवार को स्वास्थय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में बिहार में 1412 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,379 हो चुकी है. वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 179 लोगों की मौत हो चुकी है. 

Video: बिहार में बढ़ता कोरोना संकट और अस्पताल बदहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus In Bihar, Purnia Sadar Hospital, Purnia Hospital Video, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com