विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2018

नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन क्या इस वजह से तोड़ा ?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी दल राजद और कांग्रेस हमेशा जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हैं, लेकिन बुधवार को नीतीश कुमार ने माना कि चारा घोटाला गठबंधन से हटने के उनके निर्णय के पीछे एक बड़ा कारण रहा है.

नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन क्या इस वजह से तोड़ा ?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी दल राजद और कांग्रेस हमेशा जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हैं, लेकिन बुधवार को नीतीश कुमार ने माना कि चारा घोटाला गठबंधन से हटने के उनके निर्णय के पीछे एक बड़ा कारण रहा है. बिहार विधानसभा में अपने भाषण में नीतीश ने कहा कि अगर आज वो साथ होते तो गठबंधन के सहयोगी होने के कारण उनसे उम्मीद की जाती कि वो रांची जाकर जेल में उनसे मिले. इससे ज्यादा इस बयान की अपेक्षा होती कि वो बोले कि लालू यादव निर्दोष हैं.

यह भी पढ़ें : लालू यादव से मुक्ति पाकर ख़ुश हूं : बिहार के सीएम नीतीश कुमार

नीतीश जब यह बोल रहे थे उस समय राजद और कांग्रेस के सदस्य सदन का बहिष्कार कर निकल चुके थे. हालांकि बाद में राजद के विधायक मोहम्मद नेमतुल्लाह ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन किया था तब भी लालू जी चारा घोटाले के एक मामले में दोषी क़रार दिए जा चूके थे. इसके अलावा दिल्ली के तिहार जेल में बार-बार नीतीश जी को भी मालूम होगा की वो स्वतंत्रता संग्राम के दोषी ओम प्रकाश चौटाला से मिलने तो नहीं जाते.

VIDEO : NDA से अलग हुए जीतन राम मांझी


हालांकि नीतीश के बयान से निश्चित रूप से ये साफ़ है कि जहां भ्रष्टाचार के मामले पर समझौता करने के लिए फिलहाल तैयार नहीं, लेकिन सवाल है कि जब लालू मिट्टी घोटाले को अंजाम दे रहे थे तब नीतीश कुमार ने अपनी आंख क्यों बंद कर ली थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com