तेजस्वी यादव ने उप चुनाव के लिए प्रचार कर रहे सीएम नीतीश कुमार पर व्यंग्य किया है.
- नीतीश ने कहा धन की इतनी चाह समझ से परे
- कहा- अनर्गल बयान देने वालों को जवाब देकर उनकी महत्ता क्यों बढ़ाएं
- एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर प्रचार शुरू किया
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्य में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार बुधवार को शुरू किया. नीतीश ने सबसे पहले अररिया लोकसभा क्षेत्र में दो जगहों पर प्रचार किया जहां उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी भी उपस्थित थे.
नीतीश ने अपने भाषण में राजद अध्यक्ष लालू यादव का नाम लिए बिना यह कहकर व्यंग्य किया कि जो पाप करेगा उसको इसी जीवन में भुगतना होगा. नीतीश ने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोगों को प्रतिष्ठा और सम्मान की चाह तो समझ में आती है लेकिन धन की इतनी चाह उनके समझ से परे है.
इधर जहानाबाद सीट पर प्रचार कर रहे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि
हालांकि अपने भाषण में नीतीश ने साफ किया कि वे विरोधियों के बयान का संज्ञान नहीं लेते. उन्होंने कहा कि लोग अनर्गल बयान देते रहे हैं और उसका जवाब देकर उनकी महत्ता क्यों बढ़ाएं.
VIDEO : तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप

ऐ भाई। नीतीश चच्चा भी गजबे आदमी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 7, 2018
पहले बोले नैतिकता के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि के निधन से ख़ाली हुई सीट पर हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फिर बोले नैतिकता छोड़ो हम तो लड़ेंगे।
और अब निधन से ख़ाली हुई सीट के उपचुनाव में चाचा प्रचार करेंगे। आपके पास कोई अवॉर्ड फ़ालतू का है क्या?
हालांकि अपने भाषण में नीतीश ने साफ किया कि वे विरोधियों के बयान का संज्ञान नहीं लेते. उन्होंने कहा कि लोग अनर्गल बयान देते रहे हैं और उसका जवाब देकर उनकी महत्ता क्यों बढ़ाएं.
VIDEO : तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nitish Kumar