विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

शिवानंद तिवारी का CM नीतीश पर हमला, बोले- ऐसा कर उन्होंने राजनीतिक आत्महत्या कर ली

शिवानन्द तिवारी को लगता है कि बिहार के नये पुलिस महानिदेशक के पद पर केएस द्विवेदी की नियुक्ति कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है.

शिवानंद तिवारी का CM नीतीश पर हमला, बोले- ऐसा कर उन्होंने राजनीतिक आत्महत्या कर ली
शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो)
  • शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली
  • पुलिस महानिदेशक के पद पर केएस द्विवेदी की नियुक्ति पर उन्होंने कही यह बात
  • तिवारी आज कल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है
पटना: बिहार की राजनीति में अभी राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी और कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाने वाले शिवानन्द तिवारी को लगता है कि बिहार के नये पुलिस महानिदेशक के पद पर केएस द्विवेदी की नियुक्ति कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है. तिवारी जो आज कल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है. उन्होंने एक बयान में कहा कि जिस नीतीश कुमार को मैं जानता था, उन्होंने आत्महत्या कर लिया है. पुराने शरीर मे अब नए नीतीश कुमार का वास हो गया है. 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन क्या इस वजह से तोड़ा ?

शिवानन्द तिवारी के अनुसार, महागठबंधन से चुनाव लड़कर नरेंद्र मोदी को परास्त करने वाले नीतीश उन्हीं के चरणों में जाकर लोट गए. एक तरह से आत्महत्या तो उन्होंने तभी कर लिया था. लेकिन भागलपुर दंगे का दाग़ी केएस द्विवेदी को जब उन्होने पुलिस विभाग का मुखिया बना दिया, उसके बाद तो किसी प्रकार के संदेह की गुंजाइश नहीं रह गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार न्यूज : तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी नसीहत

हालांकि, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी इसी नियुक्ति को आधार बनाकर कहा कि द्विवेदी के नियुक्ति के बाद अल्पसंख्यक समाज के लोग भयभीत हैं. वहीं, जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह का कहना है कि द्विवेदी के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन तिवारी और मांझी को छपने के लिए कुछ कहना है, तो कहते रहें.

VIDEO:  तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, 'मेरे खाने में जहर मिलाने की कोशिश हुई'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivnand Tiwari, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com