- रालोसपा ने यूपीए से अलग होना का फैसला किया
- आज दोपहर 2 बजे करेंगे घोषणा
- मायावती के साथ तीसरा मोर्चा बनाएंगे
बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) की तारीखों की घोषणा के बाद गठबंधन का खेल शुरू हो गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) ने यूपीए (UPA) से नाता तोड़ दिया है. कुशवाहा दो बजे अलग होने का ऐलान करेंगे. बिहार चुनाव के लिए बीएसपी के साथ तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा. यह मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा. कुशवाह एनडीए (NDA) से भी संपर्क में थे, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी.
इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट भी किया है. कुशवाह ने अपने ट्वीट में लिखा, "आज दोपहर 2 बजे, होटल मौर्य, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया एवं रालोसपा के समर्पित साथियों सहित बिहारवासियों को संबोधित करूंगा."
आज दोपहर 2 बजे, होटल मौर्य, #पटना में आयोजित #प्रेस_वार्ता के माध्यम से मीडिया एवं रालोसपा के समर्पित साथियों सहित बिहारवासियों को संबोधित करूंगा।
— Upendra Kushwaha (@UpendraRLSP) September 29, 2020
बता दें कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष कुशवाहा ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वो सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. 24 सितंबर को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कुशवाहा ने इस बात के संकेत दिए. साथ ही यह खुले तौर पर कहा था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुकाबला करने की क्षमता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) में नहीं है. रालोसपा से पहले जीतनराम मांझी ने भी महागठबंधन से दूरी बना ली थी.
उपेन्द्र कुशवाहा आख़िर तेजस्वी यादव से नाराज़ क्यों हैं?
दरअसल, कुशवाहा चाहते थे कि महागठबंधन उन्हें नीतीश के मुकाबले सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करे, लेकिन राजद सीएम उम्मीदवार का चेहरा तो दूर कुशवाहा की पार्टी को 10 -12 से ज्यादा सीट देने को भी तैयार नहीं थी. राजद ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव ही उनके नेता हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं