बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी (फाइल फोटो).
- मोदी ने कहा- लोकतंत्र में सबको अपनी निजी राय रखने का अधिकार
- बिना सबूत के आरोप लगा देने से इस्तीफा कैसे मांगा जा सकता है?
- तेजस्वी खुद आरोपी पर उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखने की फुरसत नहीं
पटना:
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का कहना है कि बिहार के राजनीतिक मामलों में केवल उनका, राज्य पार्टी के अध्यक्ष नित्यानंद राय और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव के बयान आधिकारिक माने जाने चाहिए.
मोदी ने सोमवार को जन संवाद के बाद अपनी पार्टी के दो संसदों डॉक्टर सीपी ठाकुर और गोपाल नारायण सिंह की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के इस्तीफ़े की मांग को खारिज करते हुए कहा कि ये उनका आधिकारिक बयान नहीं बल्कि निजी राय है. पार्टी में हज़ारों नेता हैं और लोकतंत्र में सबको अपनी निजी राय रखने का अधिकार है.
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर कांड पर BJP सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा, नीतीश कुमार को छवि सुधारने के लिए मंजू वर्मा को तत्काल हटाना चाहिए
मंजू वर्मा के इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि कोई प्रमाणिक सबूत उनके खिलाफ किसी ने पेश नहीं किया और बिना सबूत के किसी पर आरोप लगा देने से उसका इस्तीफा कैसे मांगा जा सकता है? सुशील मोदी ने न केवल मंजू वर्मा बल्कि अपने पार्टी के मंत्री सुरेश शर्मा के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को नकारते हुए उन्हें कुछ सबूत तो पेश करने की चुनौती दी.
VIDEO : नीतीश ने कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर सुशील मोदी का कहना था कि जो लोग नैतिकता की बात कर रहे हैं वे खुद चार्ज शीटेड हैं लेकिन उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखने की फुरसत नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar BJP