- बीजेपी के बागी हैं आशुतोष
- निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
- 'गिरिराज सिंह ने जनता को छला'
बिहार (Bihar Assembly Elections 2020) में आज (बुधवार) पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. निर्वाचन अधिकारी कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के मद्देनजर एहतियात भी बरत रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इस सियासी दंगल में पाला बदलने का खेल भी जारी है. बेगूसराय में बीजेपी के बागी आशुतोष ने नींद उड़ा रखी है. वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी में 20 वर्षों का सेवा दिया हूं लेकिन जब 2019 में सांसद के रूप में गिरिराज जी आए, तो पूरे बेगूसराय का मतदाता बगैर किसी सवाल के उनको 7.5 लाख वोट से जिताने का काम किया.'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां पिछड़े नेतृत्व की शून्यता थी. हमने गिरिराज दा को भी कहा कि इस समाज का एक बेटा हो लेकिन उन्होंने राजनीति को रिश्तेदारी में बदल दिया. रिश्तेदारी में बदलकर टिकट जिनको दिया, उससे पूरा समाज आहत है. भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ने यहां के मतदाताओं के साथ छल किया है और छल का परिणाम उनको 10 तारीख के रूप में दिखाई पड़ेगा.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस ने बिहार की जाले सीट से ‘जिन्ना से सहानुभूति रखने वाले' को खड़ा किया है : गिरिराज सिंह
उन्होंने कहा, 'जिला महामंत्री होने के नाते मैंने उनके (गिरिराज सिंह) समक्ष इस बात को रखा था. आदरणीय सांसद ने प्रदेश नेतृत्व को भी गुमराह किया है. वो नीतीश जी की सरकार नहीं देखना चाहते थे. वो साजिश करते हैं. इस साजिश के विरुद्ध जिला के महामंत्री ने आवाज उठाई है. उन्होंने टिकट का जो बंटवारा किया, वो जनता के जनादेश के विरुद्ध किया है. उनको तो आना चाहिए. वैसे भी वो जनता-कार्यकर्ता से मिलते नहीं हैं. कहते हैं कि हमारा जनता से सीधा कॉन्टैक्ट है.'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, हिटलर के मंत्री से की तुलना
आशुतोष ने कहा, 'वो गरीब के नेता तो हैं नहीं. वो गरीब के बीच में कहां जाते हैं. वो दिल्ली में होम क्वारंटाइन हो गए. वो हिंदू हृदय सम्राट हैं और जो हिंदू होगा, उसके सम्राट हैं और यहां सब तो हिंदू हैं नहीं, यहां तो सब गरीब हैं.'
VIDEO: सासाराम : कोरोना काल के बीच मतदान, कैसी हैं तैयारियां?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं