विज्ञापन

किसानों को यूरिया के लिए लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी जानकारी

किसानों को मोबाइल ऐप पर उर्वरक की रियल टाइम उपलब्धता की जानकारी मिल सकेगी. किसानों को उर्वरक उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से ‘बिहार कृषि’ ऐप में यह नई सुविधा जोड़ी गई है.

किसानों को यूरिया के लिए लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
फाइल फोटो

बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर आई है. अब उन्हें ‘बिहार कृषि' मोबाइल ऐप पर उर्वरकों की रियल टाइम उपलब्धता की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर मिल सकेगी. किसान अब इस ऐप के माध्यम से अपने आसपास की उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की वास्तविक स्टॉक जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे. 

कृषि मंत्री ने की शुरुआत 

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को मीठापुर स्थित कृषि भवन में इस नई सुविधा की औपचारिक शुरुआत की. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि किसानों को उर्वरक उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से ‘बिहार कृषि' ऐप में यह नई सुविधा जोड़ी गई है.

एप पर मिलेगी रियल टाइम जानकारी 

लंबे समय से शिकायत आ रही थी कि दुकानों में उर्वरक उपलब्ध रहने के बावजूद दुकानदार किसानों को “स्टॉक नहीं है” कहकर लौटा देते थे. इस नई व्यवस्था से ऐसी समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. राम कृपाल यादव ने कहा कि अब कोई भी दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएगा. 

उर्वरकों की डिटेल सावर्जनिक होगी

अब दुकानों में उपलब्ध उर्वरकों का पूरा विवरण सार्वजनिक रहेगा. इससे कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली पर प्रभावी रोक लगेगी तथा उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

यह भी पढ़ेंः रामपाल को 11 साल बाद जमानत, जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने किया स्वागत; देशद्रोह से जुड़ा मामला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com