विज्ञापन

Bihar: विजिलेंस के शिकंजे में फंसा बैंक का फील्ड ऑफिसर, 75000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार

गया में बैंक के फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की है. (गया से रंजन सिन्हा की रिपोर्ट)

Bihar: विजिलेंस के शिकंजे में फंसा बैंक का फील्ड ऑफिसर, 75000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
Bihar News:

गया में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने गयाजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी 75 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. अधिकारी की पहचान रविरंजन कुमार के रूप में हुई है, जो अतरी प्रखंड क्षेत्र में तैनात बताए जा रहे हैं.

7.50 लाख रुपये के लोन के लिए रिश्वत

खबरों के मुताबिक, अतरी प्रखंड के छतनी गांव निवासी रामचन्द्र महतो के बेटे ने करीब 7.50 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था. आरोप है कि इस लोन को पास करने के एवज में फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इस मांग से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की.

रिश्वत राशि लेते ही टीम ने मारी रेड

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले की गुप्त जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप के लिए जाल बिछाया. तय योजना के तहत जब आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि ली, उसी दौरान टीम ने मौके पर ही छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई इतनी तेज और सटीक थी कि आरोपी को संभलने का भी मौका नहीं मिला और टीम तुरंत उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई.

इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है और भ्रष्टाचार के खिलाफ इसे एक सख्त संदेश माना जा रहा है.

वहीं, इस पूरे मामले पर बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. SBI गया मुख्य शाखा के पीआरओ अमरेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित फील्ड ऑफिसर के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही बैंक को इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा.

फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद जिले में अन्य भ्रष्ट अधिकारियों पर भी निगरानी बढ़ाई जा सकती है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: सरकारी जमीन घपले पर सीओ‑माफिया की डील! ऑडियो सामने आते ही डीएम ने दिए FIR और निलंबन के आदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com