विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी को धमकी देने के बाद अब दिया ये संदेश

कुछ दिन पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक रूप से धमकी देने के बाद अब तेजप्रताप यादव के सुर नरम हो गए हैं.

तेजप्रताप यादव ने सुशील मोदी को धमकी देने के बाद अब दिया ये संदेश
तेजप्रताप यादव की फाइल तस्वीर
  • तेजप्रताप यादव ने दी थी सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी
  • सुशील मोदी के बेटे की शादी की जगह बदलने की थी चर्चा
  • अब तेजप्रताप ने सुशील मोदी से कहा, आप बेफिक्र होकर बेटे की शादी कीजिए
पटना: कुछ दिन पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक रूप से धमकी देने के बाद अब तेजप्रताप यादव के सुर नरम हो गए हैं. तेजप्रताप ने कहा है, हमलोग न तो कोई आंतकवादी हैं, न कोई क्रिमिनल, इसलिए हमलोगों से क्या डरना. उन्होंने सुशील मोदी से कहा कि वे बेफिक्र होकर अपने बेटे की शादी करें. बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की धमकी के बाद कहा था कि तेजप्रताप वैसा कुछ नहीं करेंगे, इसलिए सुशील मोदी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. हालांकि रविवार को अखबारों में जब ये खबर छपी कि तेजप्रताप की धमकी के बाद सुशील मोदी के बेटे की शादी का स्थल बदला गया है तो खुद तेजप्रताप मीडिया के सामने आए.

यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता ने दिया बयान, 'तेजप्रताप को थप्पड़ मारो, 1 करोड़ इनाम पाओ', सुशील मोदी नाराज

तेजप्रताप ने सबसे पहले सुशील मोदी को संदेश देते हुए कहा कि शादी का माहौल है, ढेरों शुभकामना. उन्होंने कहा कि वेन्यू बदलने कोई मतलब नहीं हैं, सुशील मोदी को बेफिक्र होकर पहले से तय जगह पर शादी समारोह आयोजित करनी चाहिए. हालांकि तेजप्रताप ने यह आशंका भी जताई कि उन्हें बदनाम करने के लिए कुछ लोग हंगामा कर सकते हैं.

VIDEO : तेजप्रताप यादव के बिगड़े बोल
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस शादी में शामिल होंगे इस पर तेजप्रताप ने कहा कि ये उनके पिताजी तय करेंगे. वो विचार करेंगे, लेकिन इसके लिए किसी पर कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpratap Yadav, Sushil Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com