बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, पैसे नहीं देने के कारण पुलिसकर्मियों ने एक ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
'चालक से अवैध रूप से पैसे मांगे'
कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने एक गंभीर घटना पर तुरंत कार्रवाई की है. मोहनिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक ट्रक चालक से अवैध रूप से पैसे मांगे, और जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक ने इसमें शामिल एक पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आरजेडी ने सरकार पर साधा निशाना
आरजेडी ने वीडियो को शेयर कर सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'भाजपा नीतीश का राज है! बिहार पुलिस को चढ़ावा तो देना ही होगा! चाहे डंडे खाकर घूस दो या अपनी भलाई समझ चुपचाप जेब ढीली कर दो! ऊपर से चुनाव भी तो आ रहे हैं! अब तो अधिकारियों से भी डबल प्रेशर आ रहा है, क्योंकि अधिकारियों को भी ऊपर डबल डीके टैक्स चुकाना है! दबाकर कमाएंगे तभी तो.
पिटाई करने वाले मोहनिया थाना के एएसआई प्रभात कुमार को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रहा है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहा है. यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों की बर्बरता और अवैध गतिविधियों के लिए की जाएगी.
अजय कुमार की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं