विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

बिहार में एक साथ 45 पुलिसवाले घूस लेने के आरोप में निलंबित, CCTV फुटेज से हुआ पर्दाफाश

बिहार की राजधानी पटना में घूस लेकर महात्मा गांधी सेतु पर भारी वाहन ख़ासकर ओवरलोडेड ट्रक को पार करने के आरोप में एक साथ 45 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया हैं.

बिहार में एक साथ 45 पुलिसवाले घूस लेने के आरोप में निलंबित, CCTV फुटेज से हुआ पर्दाफाश
पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • बिहार में 45 पुलिसवालों पर कड़ी कार्रवाई
  • घूस लेने के आरोप में निलंबित
  • CCTV फुटेज से घोटाले का पर्दाफ़ाश हुआ
बिहार:

बिहार की राजधानी पटना में घूस लेकर महात्मा गांधी सेतु पर भारी वाहन ख़ासकर ओवरलोडेड ट्रक को पार करने के आरोप में एक साथ 45 पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया हैं. बिहार पुलिस के इतिहास में शायद एक साथ इतनी संख्या में घूस लेने के आरोप में एक साथ इतनी संख्या में पुलिस वालों के खिलाफ कारवाई का ये पहला उदाहरण हैं. यह कारवाई पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने किया हैं. दरअसल छठ पूजा के दौरान भयंकर जाम लगा था, ना केवल ट्रक से पैसे लेकर अनुमति दिए जाने के कारण बल्कि घूस के पैसे में बंदरबांट को लेकर पुलिस वालों में मारपीट की घटना भी हुई थी. जिसके जांच में पूरे घोटाले का पर्दाफ़ाश हुआ. निलंबित पुलिसवालों में छह दारोगा, सात एएसआई और 32 सिपाही शामिल हैं.

नीतीश कुमार बोले- तेजी से जारी है अप्रैल 2020 तक सभी पंचायतों में 12वीं तक पढ़ाई शुरु कराने का काम

कार्रवाई करने वाले पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी का कहना हैं कि सीसीटीवी की जांच में घूस लेने का आरोप प्रथम दृष्ट्या सही साबित हुआ और उसी आधार पर अब प्राथमिकी दर्ज करने का भी आदेश दिया गया हैं. जो पुलिस अधिकारी हैं उनपर विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया हैं. फ़िलहाल महात्मा गांधी सेतु पर अब सभी नये पुलिस बल को तैनात किया गया हैं. साथ ही निगरानी के लिए एक डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे.

पूर्व CM लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़ाने के लिए दाखिल CBI की याचिका पर सुनवाई टली

पुलिस विभाग के एक अनुमान के अनुसार भारी ट्रक को पास कराने के इस खेल में हर दिन लाखों की कमाई होती थी. जो पुलिस वाले आपस में बांट लेते थे. ये एक इस कारण था कि यहां जाम की समस्या हमेशा बरक़रार रहती थी. फ़िलहाल इस कारवाई के बाद उम्मीद की जा रही हैं कि अब कुछ समय के लिए जाम की समस्या ख़त्म होगी.

Video: अयोध्या मामला: तेजस्वी यादव ने कहा- अच्छे स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अस्पताल बनाने पर दें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Police Suspended, CCTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com