विज्ञापन
This Article is From May 03, 2017

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मानी पीएम मोदी की मांग, बदला वित्त वर्ष का समय

मध्यप्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मानी पीएम मोदी की मांग, बदला वित्त वर्ष का समय
भोपाल: मध्यप्रदेश ने वित्त वर्ष का समय बदलने की घोषणा की है. राज्य में अब एक जनवरी से 31 दिसंबर तक का वित्तीय वर्ष होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष को मौजूदा अप्रैल-मार्च से बदलकर जनवरी-दिसंबर करने की मंगलवार को घोषणा की है. इसी के साथ मध्यप्रदेश देश में संभवत: ऐसा पहला राज्य हो गया है, जिसने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे वित्त वर्ष को बदलने की ऐलान किया है.

पिछले सप्ताह नीति आयोग की संचालन परिषद की नई दिल्ली में हुई बैठक में अपने समापन भाषण में मोदी ने कहा था कि वित्त वर्ष को मौजूदा एक अप्रैल से 30 मार्च के बदले एक जनवरी से 31 दिसंबर करने के सुझाव आए हैं. उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे इस संबंध में पहल करें.

मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां संवादाताओं को बताया, "मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग में वित्त वर्ष का समय बदलकर जनवरी-दिसंबर करने का फैसला लिया गया है. इसलिए अगले वित्त वर्ष का बजट सत्र दिसंबर-जनवरी में होगा." जब उनसे वर्तमान वित्त वर्ष 2017-18 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा राज्य सरकार मौजूदा बजट कार्यवाही को इस साल दिसंबर तक समाप्त करने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम इस साल दिसंबर तक वर्तमान वित्त वर्ष को खत्म करने की कोशिश करेंगे. इसलिए अगला बजट या तो इस साल दिसंबर में पेश किया जाएगा या अगले साल जनवरी में.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Financial Year Changed, January-December Financial Year, April-March Financial, CM Shivraj Singh Chouhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com