प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल:
भोपाल शहर के नयापुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में करंट की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों और उनके माता-पिता की मौत हो गई। गांधीनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र पटेल ने बताया कि नयापुरा इलाके के एक मकान में लोहे के पाइप में करंट फैलने से चारों की मौत हुई है। मरने वालों में रवि सेन (34), उसकी पत्नी साधना (30) बेटे तरूण (पांच) और बेटी परी (दो) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दमोह जिले का रहने वाला रवि सेन अपने परिवार के साथ नयापुरा में एक निर्माणाधीन मकान के प्लॉट पर एक कमरे का मकान बनाकर रह रहा था। उसने कमरे में बिजली की मेन लाइन से तार डालकर कनेक्शन ले रखा था तथा शेड वाले कमरे में लगे लोहे के पाइप से तार लिपटा था।
उन्होंने बताया कि तार कटा होने से लोहे के पाइप में करंट फैल गया और परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को बचाने की कोशिश में करंट की चपेट में आ गए।
पटेल ने बताया कि हादसे की खबर लगने पर लोग मदद के लिये आये और पहले मकान की बिजली आपूर्ति बंद की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा मृतक के परिजनों को इस संबंध में दमोह सूचना दी गई है।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
करंट लगने से मौत, भोपाल, Family Hit By Current, Family Of 4 Died