विज्ञापन

सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार

Sapna Choudhary Bhojpuri Dance Video: सपना चौधरी ने रवि किशन की भोजपुरी हॉरर फिल्म 'बैरी कंगना 2' से भोजपुरी दुनिया में कदम रखा था. हरियाणा की डांसिंग क्वीन के डांस से यूपी-बिहार में मच गई थी धूम.

सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार
Sapna Choudhary First Bhojpuri Song: सपना चौधरा का पहला भोजपुरी गाना, हॉरर मूवी में डांस से हिलाया यूपी-बिहार
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary First Bhojpuri Song: हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं और उनके स्टेज शो में भीड़ के तो कहने ही क्या. सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बनाई, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में भी उन्होंने एक खास गाने से दर्शकों का ध्यान खींचा था. यह गाना रवि किशन की फिल्म 'बैरी कंगना 2' का था, जिसमें सपना चौधरी के डांस ने भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी थी. फिल्म का गाना 'मेरे सामने आके (Mere Samne Aake)' आज भी सपना चौधरी के भोजपुरी सफर से जुड़े खास गानों में गिना जाता है. यूपी-बिहार में इसकी लोकप्रियता के तो कहने ही क्या.

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का 'मैं तेरी गिरी तू छुआरा मेरा' सॉन्ग की धूम, हरियाणवी डांसिंग क्वीन का गाना 592 मिलियन के पार

सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना

सपना चौधरी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने डांस और देसी अंदाज से पहचान बनाई. तेरी आख्या का यो काजल, चटक मटक और छोरी बिंदास जैसे गानों ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया. सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में मजबूत पारी खेली और उनकी इसी लोकप्रियता ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू दिलाया. 2017 में उन्होंने बिग बॉस में दस्तक दी थी.

भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में नजर आई थीं. इस फिल्म में रवि किशन, काजल राघवानी, शुभी शर्मा और अवधेश मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म में सपना चौधरी का गाना 'मेरे सामने आके' इसकी यूएसपी बना. 

सपना चौधरी का मेरे सामने आके सॉन्ग

रवि किशन की हॉरर फिल्म में सपना का डांस

'बैरी कंगना 2' साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी अत्रि ने किया था, जबकि निर्माता अशोक श्रीवास्तव थे. फिल्म में रवि किशन और काजल राघवानी की मौजूदगी के साथ सपना चौधरी का डांस भी दर्शकों की पहली पसंद रहा.

फिल्म के गाने 'मेरे सामने आके' में सपना चौधरी का डांस और भोजपुरी संगीत का मेल देखने को मिलता है. गाने में मधुकर आनंद और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत के. रत्नेश और इंदु सोनाली ने तैयार किया था. गाने को Enterr10 Music Bhojpuri के बैनर पर रिलीज किया गया था. मेरे सामने आके में सपना चौधरी की मौजूदगी ने हरियाणवी और भोजपुरी दर्शकों को एक साथ जोड़ने का काम किया.

बैरी कंगना 2 प्रेम, बदला, तंत्र-मंत्र और रहस्य से भरी ऐसी हॉरर-फैंटेसी कहानी है, जिसमें बुरी शक्तियों के खिलाफ जंग दिखाई गई है. सपना चौधरी के हरियाणवी डांस से भोजपुरी फिल्म में उनकी मौजूदगी तक, उनका सफर बताता है कि टैलेंट भाषा और क्षेत्र की सीमाओं परे है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary First Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com