विज्ञापन

Pawan Singh Bhojpuri Movie: पवन सिंह की ये 5 भोजपुरी फिल्में हैं जबरदस्त, आम्रपाली दुबे के साथ जमी जोड़ी, गानों ने भी यूट्यूब पर मचाया धमाल

Pawan Singh Bhojpuri Movie: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग और सुपरहिट गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.

Pawan Singh Bhojpuri Movie: पवन सिंह की ये 5 भोजपुरी फिल्में हैं जबरदस्त, आम्रपाली दुबे के साथ जमी जोड़ी, गानों ने भी यूट्यूब पर मचाया धमाल
Pawan Singh Bhojpuri Movie: गानों के साथ फिल्मों में भी पवन सिंह ने मचाया है धमाल
YouTube
नई दिल्ली:

Pawan Singh Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार पवन सिंह सिर्फ अपनी सिंगिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा और देशभक्ति का तड़का देखने को मिलता है. यही वजह है कि उनके फैंस उनके गानों के साथ उनकी फिल्में देखना भी पसंद करते हैं. सबसे खास बात ये है कि पवन सिंह ने आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और काजल राघवानी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर की है. आइए जानते हैं उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिसकी कहानी और गाने दोनों ही दर्शकों को पसंद आए हैं. 

1. शेर सिंह में पहली बार बनी थी पवन-आम्रपाली की जोड़ी

पवन सिंह और आम्रपाली स्टारर फिल्म शेर सिंह साल 2019 में रिलीज हुई थी. ये पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म थी. फिल्म में पवन सिंह ने शेर सिंह नाम के बॉडीगार्ड का रोल प्ले किया था, जो एक पैसे वाले परिवार की फैमिली की सेक्योरिटी करता है. कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब उसी परिवार की लड़की को शेर सिंह से ही प्यार हो जाता है. फिल्म में आम्रपाली ने अंजलि नाम की लड़की का रोल प्ले किया था. इसका गाना 'बाबू बाबू' पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया था. इसके बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे और संगीत छोटे बाबा ने दिया था. 

ये भी पढ़ें: 4 Kilo Khesari lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने नीलम गिरी के साथ उड़ाया गर्दा, '4 किलो' गाना हुआ सुपरहिट

2. 'मैंने उनको साजन चुन लिया' के गानों ने भी बटोरी सुर्खियां

साल 2019 में पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म 'मैंने उनको साजन चुन लिया' भी आई थी. इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे ने भी काम किया था. देवेंद्र तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिला था. फिल्म का गाना 'भतार को भी भूल जाओगी', 'आरा के होठलाली लगवेलू' और 'बलमुआ के गांव में' खूब पसंद किए गए हैं. फिल्म का पूरा वीडियो DRJ Records के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड है. इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. 

3. मां तुझे सलाम, देशभक्ति के रंग में रंगे

साल 2018 में आई पवन सिंह की फिल्म 'मां तुझे सलाम' भी उनकी फेमस फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में उन्होंने बजरंगी नाम के इंडियन सोल्जर का रोल प्ले किया था, जो आतंकवादियों के खिलाफ एक मिशन पर निकलता है. फिल्म का गाना 'मेरे ठुमके लाहौर में बैन हो गए' काफी पसदं किया गया था. इसे कल्पना पटवारी ने आवाज दी थी. 

4. तेरे जैसा यार कहां

साल 2018 में आई फिल्म तेरे जैसा यार कहा एक भोजपुरी कॉमेडी, एक्शन फिल्म खी, इसमें पवन सिंह और एक कुत्ते की दोस्ती दिखाई गई है. फिल्म में जादू नाम का कुत्ता थी जिसमें फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh Bhojpuri Film, Pawan Singh Aamrapali Dubey, Bhojpuri Movies, Bhojpuri Superhit Movies, Pawan Singh Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com