विज्ञापन

आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' OTT पर होगी रिलीज! जानें थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जानिए थिएटर के बाद यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब दस्तक दे सकती है.

आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' OTT पर होगी रिलीज! जानें थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
इस OTT पर रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया' इन दिनों सुर्खियों में है. पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या इस बार भी दर्शकों के लिए रिश्तों, प्यार और परिवार से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी लेकर आ रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान और शरवरी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी. यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. थिएटर में फिल्म देखने की तैयारी कर रहे दर्शकों के मन में अब इसके ओटीटी प्रीमियर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां देखी जा सकेगी.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया'?

सूरज बड़जात्या की फिल्मों का अपना अलग दर्शक वर्ग है. उनकी कहानियों में परिवार, रिश्तों और भावनाओं को खास जगह मिलती है. ‘ये प्रेम मोल लिया' भी इसी तरह की पारिवारिक कहानी पर आधारित है. फिल्म 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसके बाद दर्शक इसे घर बैठे भी देख सकेंगे.

फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो इसकी स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी. फिल्म के आधिकारिक पोस्टर्स पर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम भी मौजूद है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक डिजिटल रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है. आमतौर पर हिंदी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर लाया जाता है. ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म भी थिएटर रिलीज के डेढ़ से दो महीने के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी और कौन-कौन आएगा नजर?

‘ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना प्रेम और शरवरी पूर्वा सोलंकी के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी शादी, परिवार और बदलते सामाजिक तौर-तरीकों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इसमें दिखाया जाएगा कि प्रेम शादी के बाद पूर्वा के परिवार के साथ उसके घर में रहने का फैसला करता है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तालमेल और रिश्तों को संभालने की चुनौती सामने आती है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने ‘दबंग 4' पर लगाई मुहर, चुलबुल पांडे बनकर फिर करेंगे वापसी, ‘बजरंगी भाईजान 2' पर कही ये बात

फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे, सौम्या टंडन, श्रुति सेठ और शाद रंधावा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अब देखना होगा कि सूरज बड़जात्या की यह पारिवारिक कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Prem Mol Liya, Entertainment, OTT, Ayushmann Khurrana, Sharvari Wagh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com