विज्ञापन

Raksha Kariha Kuldevi Mai: 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' YouTube पर हुई रिलीज, भोजपुरी फिल्म में प्रेम-मनी की धांसू केमेस्ट्री

Raksha Kariha Kuldevi Mai Bhojpuri Movie: भोजपुरी मूवी 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर हो गया है. फिल्म में प्रेम सिंह और मनी भट्टाचार्य की धांसू केमेस्ट्री है.

Raksha Kariha Kuldevi Mai: 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' YouTube पर हुई रिलीज, भोजपुरी फिल्म में प्रेम-मनी की धांसू केमेस्ट्री
Raksha Kariha Kuldevi Mai Bhojpuri Movie: भोजपुरी मूवी 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' यूट्यूब पर रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Raksha Kariha Kuldevi Mai Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा में धार्मिक और पारिवारिक कहानियों पर आधारित फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. भोजपुरी फिल्म 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर हो गया है. फिल्म को फोक म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अब भोजपुरी दर्शक इस फिल्म को घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं. सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं. फिल्म की कहानी लोक आस्था, पारिवारिक रिश्तों, संस्कारों और कुलदेवी के प्रति श्रद्धा के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म के जरिए भोजपुरी दर्शकों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है.

कुलदेवी की आस्था और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित कहानी

भोजपुरी फिल्म 'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' के निर्माता सुरिंदर यादव के मुताबिक, ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई' लोक आस्था और पारिवारिक संस्कारों से जुड़ी कहानी है. फिल्म में कुलदेवी के प्रति श्रद्धा और पारिवारिक रिश्तों के महत्व को दिखाया गया है. निर्माता का कहना है कि फिल्म का डिजिटल प्रीमियर यूट्यूब पर होने से देश और विदेश में रहने वाले भोजपुरी दर्शकों के लिए इसे देखना आसान हो गया है.

'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' की स्टारकास्ट

'रक्षा करिहा कुलदेवी माई' में प्रेम सिंह, मनी भट्टाचार्य, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, मंटू लाल, कंचन मिश्रा, रिंकू भारती, सुजिता मिश्रा, प्रियंका शर्मा, गुड़िया पांडेय, अमर गुप्ता, बबलू लाल, गोलू बेदर्दी और साक्षी सिंह अहम भूमिकाओं में हैं. बाल कलाकार नित्या शुक्ला भी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं, अनीता रावत विशेष भूमिका में नजर आ रही हैं. फिल्म का निर्देशन विजय यादव ने किया है, जबकि इसके सह निर्माता महेंद्र यादव हैं. फिल्म की कहानी और पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है. इसके गीत और संगीत की जिम्मेदारी सुनील झा ने संभाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Film, Mani Bhattachariya, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com