Panch Saas Ka Ek Damad: भोजपुरी फिल्मों में फैमिली ड्रामा और कॉमेडी पर बेस्ड कई तरह की फिल्में बनती हैं. जिसमें एक अलग ही तरह का मनोरंजन देखने को मिलता है. आज हम एक ऐसी ही दिलचस्प भोजपुरी फिल्म की बात करेंगे जिसमें 5 सासों का 1 अकेला दामाग होगा. इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान ने अभिनय किया है. फिल्म का नाम ही ऐसा है कि इसको सुनते ही मन में सवाल उठता है कि इस कहानी में है क्या? आखिर एक दामाद की पांच सास कैसे हो सकती हैं?
पांच सासों के बीच फंसे यश कुमार
फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसके ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और फैमिली ड्रामा की झलक देखने को मिलती है. फिल्म में यश कुमार के साथ सपना चौहान लीड रोल में नजर आ रही हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि सपना की 1 मां है, लेकिन 4 मौसी हैं. लेकिन हर कोई अलग-अलग तरह से अपनी लाइफ को जीती हैं. कोई भगवान की पूजा में, कोई बॉक्सर है तो कोई पूरी तरह से फिल्मी. हर कोई अपनी बेटी के लिए अपनी पसंद का दामाद लाना चाहता है. उनका कहना है कि अगर उनको अपनी पसंद के हिसाब से लड़का नहीं मिला तो, वो अपनी बेटी को हमेशा घर पर बिठाएं रखेंगी. लेकिन सपना कुछ और ही चाहती हैं, वो शादी नहीं बल्कि अपनी जिंदगी को जीना चाहती हैं. इसके चलते वो घर से चली जाती हैं. जहां पर उनकी मुलाकात यश से होती है. इसके साथ ही फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.
ये भी पढ़ें: ‘अब एतना अंग्रेजी ना बुझाई…' अनंत सिंह की बेटी की इंग्लिश सुन खेसारी लाल यादव हैरान, VIDEO वायरल
यश कुमार की कहानी, रुस्तम अली चिश्ती ने बनाई
इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के साथ समर्थ चतुर्वेदी, अनीता रावत, नमिता पांडेय, अनंदिता गिरी, अनु सिंह, रिंकू आयुषी और आर्यन गुप्ता समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन रुस्तम अली चिश्ती ने किया है. इसकी कहानी यश कुमार ने लिखी है, जबकि इसका जबकि स्क्रीनप्ले और डायलॉग की जिम्मेदारी राकेश त्रिपाठी ने संभाली है. फिल्म को यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है. जिसके बोल मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं.
ट्रेलर को मिले लाखों व्यूज
फिल्म को लेकर के लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसके ऑफिशियल ट्रेलर में लोगों के कमेंट हैं कि वो बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को करीब 4.90 लाख व्यूज मिल चुके हैं. अब देखना होगा कि पांच सासों के बीच फंसे इस दामाद की कहानी दर्शकों को कितना हंसाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं