Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात हो और खेसारी लाल यादव का नाम ना आए तो ऐसा कैसे हो सकता है. उनका गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. उनके गानों का मजेदार अंदाज और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है. बता दें कि खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना '4 किलो' भी लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. इस गाने मे खेसारी लाल यादव के साथ नीलम गिरी नजर आती हैं. गाने का टाइटल लोगों का ध्यान खींच रहा है, यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही हफ्तों में इस गाने के व्यूज 12 मिलियन से भी ज्यादा हो गए हैं.
खेसारी और शिल्पी राज की आवाज ने जमाया रंग
'4 किलो' गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है. उनके गाने का मजेदार अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया है. इन दोनों की जोड़ी ने पहले भी साथ में कई गाने गाए हैं, जो लोगों के बीच काफी पसंद भी किए गए हैं. इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरीया ने लिखे हैं, इसका म्यूजिक जयगुरु देवा ने तैयार किया है और गाने के कंपोजर पप्पू प्रेमी और जयगुरु देवा ने किया है. खेसारी की आवाज के साथ शिल्पी राज की आवाज इन दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इसके साथ ही बिल्कुल अलग तरह का गाने का नाम लोगों को इस गाने को सुनने के लिए मजबूर कर देता है, कि आखिर इसमें ऐसा क्या है.
नीलम गिरी के साथ खेसारी की जोड़ी ने खींचा ध्यान
इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर की है जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने. भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आता रहा है. '4 किलो' गाने में भी वो वीडियो में नजर आ रही हैं. गाने के वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं. गाने की कोरियोग्राफी कुलदीप और विशाखा ने की है. गाने की सिनेमैटोग्राफी सुनील गुप्ता और श्रवण पाल ने की है.
रिलीज के कुछ हफ्तों में पार किए 12 मिलियन व्यूज
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने '4 किलो' की लोकप्रियता का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है. गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल, इसका संगीत, सिंगर्स की आवाज और स्क्रीन पर मजेदार केमिस्ट्री इसे और खास बना देती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं