विज्ञापन

दूरदर्शन की एक्ट्रेस को नहीं पैसे की तंगी, कहा- मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत कीजिए

दूरदर्शन और स्टारप्लस के टीवी शोज में नजर आ चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस अनीता कंवल ने कहा कि वह भीख नहीं मांग रही. इस उम्र में मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत कीजिए.  

दूरदर्शन की एक्ट्रेस को नहीं पैसे की तंगी, कहा- मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत कीजिए
दूरदर्शन एक्ट्रेस अनीता कंवल ने वीडियो किया शेयर, पैसों की तंगी का बताया सच
Google
नई दिल्ली:

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकीं अनीता कंवल को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्ट्रेस फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना कर रही हैं और उन्हें पैसों की जरुरत है. इसी पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि इन खबरों से उन्हें काफी परेशानी हुई है. इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में किया, जिसमें अनीता कंवल ने बिना किसी आय के डेढ़ साल तक गुजारा करने के बारे में कही गई बात पर सफाई दी, जो इंटरव्यू लगभग छह महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था. उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनकी बातों को संदर्भ से हटकर पेश किया गया और कहा कि वह किसी से भी आर्थिक मदद मांग नहीं कर रही हैं. 

अनीता कंवल ने दी सफाई

अनीता कंवल ने वीडियो में कहा, इस वक्त सुबह के 4 बजे हैं और मैं सो नहीं पा रही हूं क्योंकि आज कुछ न्यूज चैनल वालों ने मेरे बारे में कुछ ऐसा लिखा, जिससे मुझे तकलीफ हुई. आप लोग ऐसे लिख रहे हैं कि मेरे पास पैसे नहीं है. मैं लोगों से भीख मांग रही हूं. ये गलत है. ऐसा क्यों दिखा रहे हैं कि अनीता को फाइनेंशियल दिक्कत हैं. जबकि मुझे नहीं है. मेरे नाम को इस तरह बदनाम मत करिए, इस उमर में.  

अनीता कंवल ने पहले क्या कहा था, विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में अनीता कंवल ने बताया, "मुझे कमाने की जरूरत है. हो सकता है कि मैं 10 या 20 साल और जिंदा रहूं, तो मैं क्या करूंगी? मैं एक सुंदर घर में रहती हूं, जिसे कुछ हद तक मेरे माता-पिता ने बनवाया था, और बाकी के लिए मैंने लोन लिया था जिसे मैंने चुका दिया है तो यही मेरी एकमात्र प्रॉपर्टी है. मेरे पास थोड़ी सेविंग्स भी है, जो मुझे पता है कि एक साल में खत्म हो जाएगी, इसलिए मुझे काम की जरूरत है. मेरे पास पैसे कम पड़ रहे हैं."

ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण के फार्म का वीडियो, मोरिंगा से लेकर की काजू और पपीता की खेती, सुनील लहरी ने फैंस का जीता दिल

आगे उन्होंने कहा, "मैं कभी ऐसी सिचुएशन में नहीं आना चाहती जहां मुझे अपने बच्चों पर निर्भर रहना पड़े या उनसे कुछ मांगना पड़े. मैं हमेशा की तरह उन्हें कुछ न कुछ देना चाहती हूं. वे कभी-कभी पूछते हैं 'मां, आप अभी भी हमें जन्मदिन के तोहफे क्यों देती हैं?' जब वे ऐसा कहते हैं तो मुझे बुरा लगता है, क्योंकि मुझे दूसरों को कुछ देने में खुशी मिलती है. मैं ऐसी ही रहना चाहती हूं." 

कौन हैं अनीता कंवल

जो लोग नही जानते उन्हें बता दें कि अनीता कंवल टीवी की जानी मानी अदाकारा है, जिन्होंने दूरदर्शन से लेकर स्टार प्लस के कई पॉपुलर शोज में काम किया. इसमें बनेगी अपनी बात, शांति और ससुराल गेंदा फूल का नाम शामिल है. जबकि बॉलीवुड में उन्होंने गंगालजल और कभी हां कभी ना में साथ काम किया है. 

ये भी पढ़ें- 48 साल पुरानी अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म, 14 पन्नों में कादर खान ने पिरोया निजी दर्द, बिग बी हुए इमोशनल, 7 के साथ सुपरहिट गाने 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com