छठ महापर्व की पावन बेला में लोक एवं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह की आवाज में एक भावपूर्ण भोजपुरी छठ गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया' आज रिलीज हो गया है. सुप्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक की कलम से निकला यह गीत एक ऐसी मां की भावनाओं, प्रतीक्षा और श्रद्धा को स्वर देता है, जो छठी मइया से अपनी गोद में संतान का सुख मांग रही है. इस गीत की खास बात यह है कि गायिका प्रियंका सिंह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छठ महोत्सव में शामिल होकर वहां बसे बिहारियों के बीच छठ की परंपरा और लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
प्रियंका सिंह का छठ गीत
छठ गीत का मुखड़ा बेहद भावपूर्ण है,‘गोदिया में देइ द ललनवा कि चहके अंगनवा नू हो, ए छठी मइया, गूंजे किलकरिया भवनवा कि फुदके होरिलवा नू हो.' इसके अंतरों में ननिहाल और ससुराल के रिश्तों के माध्यम से एक स्त्री की मनोकामना को खूबसूरती से पिरोया गया है. कहीं मामा, मौसी और नानी के पुकारने की कल्पना है, तो कहीं चाचा, बुआ, दादी और दादा के इंतजार की. गीत की अंतिम अरदास में छठी मइया से जीवन में नई सुबह लाने और संतान सुख देने की प्रार्थना है.
ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया का छठ गीत बुलाए छठी मां रिलीज, श्रेया घोषाल और केशव आनंद की आवाज में जीता दिल
गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया गीत के बारे में
प्रियंका सिंह की गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया गीत का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है. संगीतकार एवं निर्देशक विनीत शाह हैं. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज यह गीत पारंपरिक छठ लोकभावना को आधुनिक संगीत संयोजन के साथ श्रोताओं के सामने प्रस्तुत करता है.
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत,छठ कोकिला के निधन से एक दिन पहले बेटे ने किया था रिलीज, 2024 से फैंस के बीच पॉपुलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं