छठ का त्यौहार शुरू हो गया है, जिसके चलते हर गली मोहल्ले से लेकर घाटों तक छठ गीत सुनने को मिल रहे हैं. इसमें पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, कल्पना पटवारी से लेकर सोनू निगम और उदित नारायण के छठ गीत शामिल हैं. लेकिन छठ की रानी शारदा सिन्हा के छठ गीतों के बिना छठ पूजा का त्यौहार अधूरा है. इसमें केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव, पहिल पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत त्यौहार, हो दीनानाथ और उठऊ सूरज, भइले बिहान जैसे छठ गीत शामिल है. लेकिन क्या आप शारदा सिन्हा के आखिरी छठ गीत के बारे में जानते हैं.
शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत
शारदा सिन्हा को “बिहार कोकिला” या “छठ कोकिला” कहा जाता है, जिनका निधन 5 नवंबर 2024 को हुआ था, जिसके एक दिन पहले यानी 4 नवंबर 2024 को उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर छठ कोकिला का आखिरी छठ गीत रिलीज किया था. गीत का नाम था “दुखवा मिटाईं छठी मईया, रउए आसरा हमार”. इसके बोल इस प्रकार हैं....
दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउवे असरा हमार
सबके पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार
ससुरा मैं आई कईनी बरतिया, हियवा जुरै देहि पिया के पीरितेया
पिया के पीरीतेया, अचल सोहाग दिह मइया, कईनी बरात तोहार
गोदिया भरै देहि दियावा ए पूतवा, अचरा माई भारी देहि ममता दुलरवा
ममता दुलरवा, सुपवा चढ़ेब चढ़ी मैया
देहब अरग तोहार
इसका अर्थ है
हे छठी मईया, हमारे दुख मिटा दो, तुम ही हमारी आसरा हो.
सबकी मनोकामनाएं पूरी करो और मेरी पुकार सुन लो
ससुराल में आकर व्रत किया, पति का प्यार और अचल सुहाग दो.
संतान की गोद भरो, ममता-दुलार दो.
सूपा चढ़ाकर अर्घ्य दूंगी.
सास-ससुर के रोग मिटाओ, घर को उजाला करो.
देवर-ननद आदि परिवार वालों को वरदान दो और सपने पूरे करो.
घाट पर सब मिलकर तुम्हारी महिमा गाएं.
शारदा सिन्हा के पॉपुलर छठ गीत
छठ कोकिला के छठ गीतों की बात करें तो शारदा सिन्हा का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला छठ गीत केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके, पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया व्रत तोहार, हो दीनानाथ, कांच ही बाँस के बहंगिया / बहंगी लचकत जाए, उगा हो सुरुज देव / उगहें सुरुज देव भइले बिहान, पटना के घाट पर हम हूं अरगिया देबई, हे छठी मइया, उठउ सुरुज भइले बिहान, सुपवो ना मिले माई, छठ के बरतिया, मारबो रे सुगवा धनु से शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- रामायण का ये एक्टर था रणबीर कपूर का स्कूल में जूनियर, पापा ने निभाया था नीतू सिंह के भाई का रोल, संयोग कर देगा हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं