विज्ञापन

45 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म में गूंजीं रफी, किशोर, आशा और उषा की आवाज, सालों बाद भी लोगों की जुबान पर हैं गाने

हिंदी जगत के जाने-माने सिंगर मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोसले और उषा मंगेशकर ने साल 1981 में आई भोजपुरी फिल्म में अपनी आवाज का जादू चलाया था. इस फिल्म में इन चारों सिंगर्स ने भोजपुरी गाने गाए थे, जो आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं.

45 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म में गूंजीं रफी, किशोर, आशा और उषा की आवाज, सालों बाद भी लोगों की जुबान पर हैं गाने
एक ही भोजपुरी फिल्म में गूंजीं रफी, किशोर, आशा और उषा की आवाजें
Instagram
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के सिंगर्स की बात करें तो इसमें कुछ नाम ऐसे हैं, जो आज हमारे बीच भले न हों, लेकिन इनकी आवाज का जादू आज तक बरकरार है. वो भी सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि दूसरी सिनेमा जगत में भी. आज हम बात करेंगे मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, आशा भोसले और उषा मंगेशकर कि, क्या आप जानते हैं कि इन चारों ने एक साथ एक भोजपुरी फिल्म में अपनी आवाज से सुर सजाए थे. साल 1981 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म धरती मइया में इन चारों सिंगरों ने अपनी आवाज दी थी. चित्रगुप्त के संगीत और लक्ष्मण शाहबादी द्वार लिखे लिखे गीतों से सजी इस फिल्म के गाने आज भी पुराने भोजपुरी संगीत को पसंद करने वालों के बीच सुने जाते हैं.       

 8 गानों में गूंजी लता, रफी, किशोर कुमरा और उषा की आवाज 

फिल्म 'धरती मइया' के साउंडट्रैक की बात करें तो इसके म्यूजिक एल्बम में कुल 8 गाने थे. इन 4 गायकों ने अलग-अलग गाने में अपनी आवाज दी थी.  मोहम्मद रफी ने 'जल्दी जल्दी चल रे कहारा' गाया था, जबकि किशोर कुमार की आवाज में 'संवर गोरिया' सुनाई दिया था. वहीं आशा भोसले ने 'दुल्हनिया बनादे बलमू' और 'केहू लुटेरा केहू चोर' जैसे गानों को आवाज दी. उषा मंगेशकर ने फिल्म में 'संतोषी मइया का गाना 'आ रे रे रे ई का' और 'ई बतावे के पोरी' गाने में अपवी आवाज दी थी. इसके अलावा 'पलंग छोड़ि नाचे' में आशा भोसले और उषा मंगेशकर दोनों ने जुगलंदी की थी.

ये भी पढ़ें: Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विजेता, भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 12 में नहीं बना सकीं जगह

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के लिए भी खास थी फिल्म

फिल्म के संगीत की बात करें तो इस फिल्म का संगीत भी बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म के गानों में किशोर कुमार की आवाज सुनने का मौका कम मिलता था. एक आईएएनएस की रिपोर्ट में ‘धरती मइया' को किशोर कुमार के भोजपुरी प्लेबैक से जुड़ी खास फिल्म बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि फिल्म का प्रचार किशोर कुमार के भोजपुरी गाने वाली पहली फिल्म और मोहम्मद रफी के भोजपुरी गाने वाली आखिरी फिल्म के तौर पर किया गया था.

फिल्म के संगीतकार चित्रगुप्त थे, जिन्होंने भोजपुरी के साथ हिंदी सिनेमा में भी कई यादगार धुनें दीं. गीतों के बोल लक्ष्मण शाहबादी ने लिखे थे.

क्या थी फिल्म की कहानी, यूट्यूब पर कितने हैं व्यूज?

फिल्म का निर्देशन कमर नारवी ने किया था. इस फिल्म में ब्रज किशोर तिवारी, गौरी खुराना और पद्मा खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को एक्शन और ड्रामा में रखा गया था. ये एक गरीब परिवार और लालची लोगों की कहानी थी. जिसमें दो भाई जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं. कैसे कुछ लोग उनके बीच मतभेद पैदा कर देते हैं. यूट्यूब पर भी इस फिल्म को दर्शक अभी भी पसंद कर रहे हैं. द सिनेमा डिजिटल के ऑफिशियल चैनल पर उपलब्ध पूरी फिल्म को 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं Saregama Hum Bhojpuri Sadabahar के चैनल पर फिल्म के आठों गानों वाले वीडियो को भी 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Rafi Bhojpuri Songs, Kishore Kumar Bhojpuri Songs, Asha Bhosle Bhojpuri Song, Usha Mangeshkar Bhojpuri Song, Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com