Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म 'कल्लू फेल' का नया गाना 'लाल गेंद फूल (Lal Genda Phool Bhojpuri Song)' रिलीज हो गया है. अरविंद अकेला कल्लू और रिनी चंद्रा (Rini Chandra) की आवाज में सजा यह गाना रंगीन अंदाज, देसी मस्ती और डांस का तड़का लेकर आया है. वैसे भी भोजपुरी सिनेमा में अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों और फिल्मों की वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं. उनका ये भोजपुरी सॉन्ग भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया डांस ट्रैक है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू और दर्शना बनिक (Darshana Banik) की जोड़ी धूम मचा रही है.
'लाल गेंद फूल' में कल्लू, रिनी की आवाज, दर्शना का डांस
'लाल गेंद फूल' को अरविंद अकेला कल्लू और रिनी चंद्रा ने गाया है. गाने में भोजपुरी संगीत का चटख रंग, मस्तीभरा अंदाज और डांस की एनर्जी देखने को मिलती है. संगीत सफाद अली का है, जबकि गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. इस भोजपुरी सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक हैं. दोनों की केमेस्ट्री इस गाने में काफी मजेदार है. गाने की कोरियोग्राफी सोनू प्रीतम ने की है.
'कल्लू फेल' की स्टारकास्ट
'कल्लू फेल' में अरविंद अकेला कल्लू और दर्शना बनिक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म में सुयश राय, अभिषेक झा, दयाशंकर पांडे, ख्राख मुखर्जी, लोनिना सरकार, रीना रानी, साहिल झा, अभिषेक राय, मुस्कान सिंह, अंजलि पांडे, अंश सोनकर, आंचल सिंह राजपूत और मासूम सिंह भी हैं. फिल्म का निर्देशन के. वेंकट महेश ने किया है. 'लाल गेंदा फूल' वैसे भी एक सुपरहिट गाना रह चुका है और जिसमें बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज नजर आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं