विज्ञापन

छोटकी दीदी बड़की दीदी: चार करोड़ के पार दो बहनों की कहानी, अंजना-यामिनी की भोजपुरी मूवी ने मचाया धमाल

Chhotki Didi Badki Didi: भोजपुरी सुपर स्टार अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म 'छोटकी दीदी बड़की दीदी' यूट्यूब पर उड़ा रही गर्दा. जोश और शक्ति से भर देगी दो बहनों की कहानी.

छोटकी दीदी बड़की दीदी: चार करोड़ के पार दो बहनों की कहानी, अंजना-यामिनी की भोजपुरी मूवी ने मचाया धमाल
Chhotki Didi Badki Didi: भोजपुरी मूवी 'छोटकी दीदी, बड़की दीदी' ने यूट्यूब पर उड़ाया गरदा
youtube
नई दिल्ली:

Chhotki Didi Badki Didi: भोजपुरी सिनेमा पर अकसर फूहड़ता के आरोप लगते हैं. लेकिन अगर इनकी हाल-फिलहाल की कुछ फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो तस्वीर एकदम अलग नजर आती है. इन फिल्मों में अकसर ऐसे विषय छुए जाते हैं जो बॉलीवुड में नजर भी नहीं आते हैं. ऐसी ही एक भोजपुरी फिल्म है फिल्म 'छोटकी दीदी, बड़की दीदी.' अंजना सिंह की इस फिल्म को इसके विषय के लिए खूब पसंद की गई है. यह फिल्म महिलाओं के हक और अधिकार के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार

'छोटकी दीदी, बड़की दीदी' की यूट्यूब पर धूम

भोजपुरी मूवी 'छोटकी दीदी, बड़की दीदी' 14 जून 2025 को यूट्यूब पर रिलीज हुई थी और अब तक इसको 44 मिलियन यानी लगभग 4.40 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. ये महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को पेश किया गया है. फिल्म की कहानी दो बहनों के संघर्ष और समाज में अपनी पहचान कायम करने कतो लेकर है. फिल्म रिलीज के समय अंजना सिंह ने बताया था कि यह फिल्म महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में व्याप्त भेदभाव को भी उजागर करती है.

'छोटकी दीदी, बड़की दीदी' पर ऑडियंस रिएक्शन

अंजना सिंह की भोजपुरी फिल्म को लेकर फैन्स के जबरदस्त कमेंट्स भी आए हैं. एक कमेंट है, 'खून का बदला खून ई भोजपुरी फिल्म देखे में बहुत अच्छा लागल. ई पारिवारिक फिल्म बा भोजपुरी समाज में अईसने फिल्म बने के चाही. ए भोजपुरी फिल्म के सारे कलाकार लोग आपन आपन बखूबी रोल निभवले बाड़े खास कके कुबड़ी बुआ.' वहीं आनंद सिंह नाम के शख्स ने लिखा है, 'वर्तमान की पारिवारिक पृष्ठभूमि पे बनी ये बहुत ही बेहतरीन फिल्म है ये. भोजपुरी को ऐसे ही अच्छे फिल्म की जरूरत है आगे भी.' इस तरह फिल्म खूब तारीफें बटोर रही है.

छोटकी दीदी, बड़की दीदी फुल मूवी

'छोटकी दीदी, बड़की दीदी' स्टारकास्ट 

फिल्म में अंजना सिंह के साथ यामिनी सिंह, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, संजय पांडेय, राम सुजान सिंह, जे नीलम, प्रेम दुबे, अयाज़ खान और निशा तिवारी है. फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह जबकि फिल्म का निर्दे्शन संजीव बोहरपी ने किया है. इसके लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा है. म्यूजिक मुन्ना दुबे और गीतकार प्यारेलाल यादव और सुरेंद्र मिश्रा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Chhotki Didi Badki Didi, Anjana Singh, Bhojpuri Movies, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com