विज्ञापन

धनतेरस का वो भोजपुरी गाना जो 7 साल से है बिहार के लोग का फेवरेट, खुशबू उत्तम ने अपनी आवाज से बनाया सुपरहिट

खुशबू उत्तम की आवाज में 'झड़ुइया लेले अईहऽ' गाने को अनिल मिश्रा, प्रवीण उत्तम और मुकेश मिश्रा ने लिखा है. संगीत चंदन सिंह का है, जो भोजपुरी पारंपरिक और त्योहारी गानों में जाना-पहचाना नाम है.

धनतेरस का वो भोजपुरी गाना जो 7 साल से है बिहार के लोग का फेवरेट, खुशबू उत्तम ने अपनी आवाज से बनाया सुपरहिट
धनतेरस का वो भोजपुरी गाना जो 7 साल से है बिहार के लोग का फेवरेट
NDTV

भोजपुरी की फिल्में और गाने काफी सुर्खियों में रहते हैं. हर साल त्योहार आते ही भोजपुरी में कई गाने भी रिलीज होते हैं. इनमें से कुछ गानों को दर्शक लंबे समय तक याद रखते हैं. ऐसा ही एक गाना धनतेरस के मौके पर सात साल पहले आया था. उस वक्त से गाने ने धूम मचा दी थी, लोगों ने खूब पसंद किया था. इस गाने का नाम 'झड़ुइया लेले अईहऽ' है. यह गाना धनतेरस-दिवाली के लिए बना शुद्ध देसी कॉमेडी वीडियो सॉन्ग है. 

खुशबू उत्तम की आवाज का जादू

खुशबू उत्तम की आवाज में 'झड़ुइया लेले अईहऽ' गाने को अनिल मिश्रा, प्रवीण उत्तम और मुकेश मिश्रा ने लिखा है. संगीत चंदन सिंह का है, जो भोजपुरी पारंपरिक और त्योहारी गानों में जाना-पहचाना नाम है. 'झड़ुइया लेले अईहऽ' गाने में घर की सफाई, बाजार की शॉपिंग और आलसी पति को जगाने का मजेदार बातें कही गई है. गाने में “कुंभकरण” जैसे आलस को तोड़ते हुए पैसे लेकर बाजार जाना, चाकू-नथ-कटोरी जैसी चीजें लाना और झाड़ू (झड़ुइया) जैसी सफाई की चीजों का जिक्र. पूरा माहौल हल्का-फुल्का और परिवारिक है, जो सुनने वाले को तुरंत अपने घर की याद दिला देता है.

गाने को मिले इतने लाख व्यूज

खुशबू उत्तम के साथ 'झड़ुइया लेले अईहऽ' गाने में आकाश और मास्टर वेदांत शर्मा हैं. गाने का निर्देशन और कोरियोग्राफी नवीन कुमार सिंह ने संभाली. प्रोड्यूसर प्रवीण उत्तम हैं और लेबल खुशबू उत्तम प्रोडक्शन है. कैमरा बंटी राज, मेकअप आकाश तथा एडिटर रवि यादव और राजीव यादव की टीम ने वीडियो को निखारा.'झड़ुइया लेले अईहऽ' गाने को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि प्योर फेस्टिवल कॉमेडी वीडियो है, जो परिवार के साथ बैठकर देखने और गुनगुनाने लायक है. 

यह भी पढ़ें | पवन सिंह का धनतेरस वाला गाना, यूट्यूब पर 469 मिलियन के पार, क्वीन शालिनी के साथ मिलकर उड़ाया गर्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Song, Dhanteras, Diwali Special Songs., Bhojpuri Festival Song, Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com