विज्ञापन
This Article is From May 24, 2018

पेट भरने के लिए खाते थे सत्तू, मजबूरी में करनी पड़ी चोरी... इस सुपरस्टार ने खोले कई राज

ऑस्कर मूवीज भोजपुरी चैनल पर पिछले शुक्रवार से शुरू हुए चर्चित शो 'माटी के लाल सुपर स्टार' में इस शुक्रवार बतौर मेहमान सुपर स्टार खेसारी लाल यादव होंगे.

पेट भरने के लिए खाते थे सत्तू, मजबूरी में करनी पड़ी चोरी... इस सुपरस्टार ने खोले कई राज
भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव
  • भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का इंटरव्यू
  • अपने बचपन की कई बातों को किया शेयर
  • खुद के बारे में बताई कई सीक्रेट बातें
नई दिल्ली: ऑस्कर मूवीज भोजपुरी चैनल पर पिछले शुक्रवार से शुरू हुए चर्चित शो 'माटी के लाल सुपर स्टार' में इस शुक्रवार बतौर मेहमान सुपर स्टार खेसारी लाल यादव होंगे. अपने पहले शो में ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुए इस शो में खेसारी लाल यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में ना सिर्फ अपने कई राज खोले बल्कि उन्होंने कहा कि किसी कलाकार को किसी प्रान्त से नहीं बांधा जा सकता. यही नहीं बातों ही बातों में उन्होंने खुद को चोर भी कह डाला. अब खुद को चोर कहने का उनका मकसद क्या था और किस घटना के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही यह तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा. 

निरहुआ के लिए खेसारीलाल ने 'बॉर्डर' में गाया गाना, बोले- 'दीवानी भइली नगमा निरहुआ के प्यार में...'

आपको बता दें कि ऑस्कर मूवीज भोजपुरी पर भोजपुरिया सितारों की संघर्ष की कहानी को मनोरंजक ढंग से कहने का सिलसिला शुरू किया गया है. इसी कड़ी में इस शुक्रवार शाम 6 बजे खेसारी लाल यादव दर्शकों से रूबरू होंगे और दर्शकों के प्रतिनिधि के तौर पर स्मिता सिंह राजपूत के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे.

देखें वीडियो-


इस एपिसोड को शनिवार को शाम 6 बजे भी देखा जा सकता है. इस एपिसोड के प्रोमो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है. ऑस्कर मूवीज चैनल के आनंद सिंह ने बताया कि माटी के लाल सुपर स्टार को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही यह शो भोजपुरी के सबसे हिट शो की श्रेणी में शामिल हो जाएगा. खेसारी लाल का एक गाना नए साल पर काफी तहलका मचाया था.

देखें वीडियो-


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Actor, Khesari Lal Yadav, Maati Ke Laal Superstar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com