विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के 'बंदूक' गाने का तहलका, बिग बॉस विनर सना मकबूल संग रोमांटिक केमिस्ट्री सुपरहिट

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना बंदूक इन दिनों यूट्यूब पर तहलका मचाए हुए है. बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल के साथ भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार की जोड़ी ने तो गर्दा ही उड़ा दिया है.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के 'बंदूक' गाने का तहलका, बिग बॉस विनर सना मकबूल संग रोमांटिक केमिस्ट्री सुपरहिट
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के बंदूक गाने की धूम, सना मकबूल संग उड़ाया गर्दा
youtube
नई दिल्ली:

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा ही नहीं भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के भी बेताज बादशाह है. ऐसा कोई ही दिन जाता हो जब उनका कोई गाना यूट्यूब पर दस्तक ना दे. खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बंदूक' को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं और इसने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रखा है. भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने इस गाने को गाया भी है जबकि प्रियंका सिंह ने उनका साथ दिया है. इस गाने में रैप रिको का है. इस गाने की खास बात बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल और खेसारी लाल यादव की रोमांटिक केमेस्ट्री है जो हर फ्रेम में काम लगती है. भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी रैप का मिक्स इस गाने को भोजपुरी के बाकी गानों से थोड़ा हटकर अंदाज देता है.

यह भी पढ़ें: Sangharsh Bhojpuri Movie 9 Songs: खेसारी लाल की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका-खेसारी के 9 सुपरहिट गाने

‘बंदूक' गाने को 23 नवंबर 2026 को पाइनस्ट्राइप्स एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज के साथ रिको का रैप भी है. गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन कुंवर राज सिंह और सुबेग सिंह भोगल ने किया है.

बंदूक में सना मकबूल के ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल

सना मकबूल टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, उन्होंने टीवी शो और रियलिटी टेलीविजन के जरिए पहचान बनाई, रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनने के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ. इस भोजपुरी गाने के वीडियो में सना मकबूल का अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उनके आउटफिट्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं. लाल साड़ी से लेकर गोल्डन-ब्रॉन्ज शिमरी साड़ी और वेस्टर्न ड्रेस तक, उनका अंदाज वीडियो को ग्लैमरस टच देता है. वहीं खेसारी अपने स्टाइल, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से गाने में भोजपुरी स्टार वाला स्वैग दिखाते हैं.

खेसारी-प्रियंका के सुपरहिट सॉन्ग

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों ने कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले हैं. छलकता हमरो जवनिया ए राजा, सज के संवर के, लव वाला डोज, धुकुर-धुकुर और सरसो के सगिया जैसे गानों में दोनों की आवाज ने फैन्स का दिल जीता है. 

बंदूक के यूट्यूब व्यूज और फैन्स कमेंट्स

खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग बंदूक को यूट्यूब को तीन दिन में 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं. यूट्यूब पर इस पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि खेसारी भैया आप तो भोजपुरी के बादशाह थे अब ये भी साबित कर दिया की आप हिंदी इंडस्ट्री का भी बेताज बादशाह है. वहीं एक फैन ने डिमांड की है कि गाना मस्त है लेकिन और बड़ा रहना था. वहीं एक फैन ने लिखा, 'क्या गाना लाये हो भईया. गर्दा गर्दा उड़ गोइल.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema, Sana Makbul, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com