विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'कलम चबा गईनी' यूट्यूब पर 13 करोड़ पार, चौथी पढ़ी बीवी से पति की नोकझोंक

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना 'कलम चबा गईनी' यूट्यूब पर 131 मिलियन यानी 13 करोड़ से ज्यादा व्यू हासिल कर चुका है. पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक वाला गाना.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'कलम चबा गईनी' यूट्यूब पर 13 करोड़ पार, चौथी पढ़ी बीवी से पति की नोकझोंक
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का भोजपुरी गाना 'कलम चबा गईनी' यूट्यूब पर 13 करोड़ पार
youtube
नई दिल्ली:

Kheari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में खेसारी लाल यादव ऐसे सिंगर हैं जिनका जब भी कोई गाना आता है तो छा जाता है. उनके गानों में देसी बोल, मजेदार कहानी और डांस का तड़का होता है. उनका गाना 'कलम चबा गईनी (Kalam Chaba Gayini)' यूट्यूब पर खूब गर्दा उड़ा रहा है. इस भोजपुरी सॉन्ग को 13 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अन्नापूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने गाया है. वहीं, वीडियो में खेसारी के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं

पढ़ाई, प्यार और नइहर पर मजेदार गाना

'कलम चबा गईनी' के बोल आम भोजपुरी अंदाज में लिखे गए हैं, जिसमें पढ़ाई, अंग्रेजी बोलने की कोशिश और शादी के बाद की मजेदार परिस्थितियों को गाने के जरिए पेश किया गया है. 'राजा नइहर में कलम चबा गईनी' जैसी लाइन गाने की पहचान बन गई है. इसकी मस्तीभरी प्रस्तुति और चुटीले बोल दर्शकों को मनोरंजन का पूरा मौका देते हैं. गाना जनवरी 2025 में रिलीज हुआ था. गाने में खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री भी देखने लायक है. दोनों के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स वीडियो को और दिलचस्प बनाते हैं. 

खेसारी-शिल्पी राज की आवाज, यूट्यूब पर धमाल

इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया है. कोरियोग्राफी लेकी विश्वकर्मा की है. गाने में म्यूजिक, बोल और डांस का तालमेल भोजपुरी दर्शकों की पसंद के मुताबिक नजर आता है. यूट्यूब पर इस गाने को 131 मिलियन यानी 13 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.

यहां देखें कलम चबा गईनी भोजपुरी सॉन्ग

खेसारी-शिल्पी के सुपरहिट गाने

भोजपुरी संगीत की दुनिया में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की जोड़ी सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा गया. नथुनिया, तबला, झगड़ा 2.0 और ले ले आई कोका कोला जैसे गानों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. शिल्पी राज की दमदार आवाज और खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता का असर हर नए गाने में देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Aisi Lyaai Chundadi Song: सपना चौधरी का सास-बहू वाला हरियाणवी गाना, रुचिका जांगीड़ की आवाज ने जीता दिल

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film Buldozer Wali Saas Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘बुलडोजर वाली सास' का ट्रेलर रिलीज, परिवार टूटने से बचाने के लिए सास ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Song, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Shilpi Raj, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com