विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका सिंह- खेसारी के 9 गाने सुपरहिट

खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी फिल्म ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया था, जिसके 9 गाने आज भी पॉपुलर हैं. 

खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका सिंह- खेसारी के 9 गाने सुपरहिट
खेसारी लाल यादव की भोजपुरी सुपरहिट फिल्म, 9 गाने आज भी पॉपुलर
YouTube

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनके चाहने वाले उनकी फिल्मों पर जमकर पैसा बरसाते हैं. वहीं शादियों और पार्टियों में उनके गानों पर जमकर डांस करते हैं. ऐसे ही हम खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं 17 करोड़ की कमाई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. हालांकि फिल्म की कहानी से ज्यादा खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के 9 गानों ने पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहीं आज भी यह फिल्म यूट्यूब पर 

खेसारी लाल यादव की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म

हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म संघर्ष की, जो 24 अगस्त 2018 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया था और रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस की थी. इसमें  खेसारी लाल यादव ने कन्हैया का किरदार निभाया जबकि काजल राघवानी उनकी पत्नी रुक्मणी बनीं थीं. इसके अलावा अवधेश मिश्रा, रितु सिंह, निशा झा, संजय महानंद और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाते नजर आए थे. फिल्म का बजट 2 करोड़ का था और कमाई 17 करोड़ हुई थी, जिसके चलते यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 

ये भी पढ़ें- श्रेया घोषाल और उदित नारायण का रोमांटिक भोजपुरी गाना, 20 साल पहले रवि किशन ने की थी नगमा के माथे की बिंदिया की तारीफ 

संघर्ष की कहानी

खेसारी लाल यादव की फिल्म संघर्ष की कहानी महिला सशक्तिकरण और पितृसत्तात्मक समाज के रूढ़िवादी सोच पर आधारित थी, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बेटियों को लेकर समाज में गलत मानसिकता हावी रहती है और क्यों बदलाव जरूरी है. इसने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को मजबूती से पेश किया था और दिखाया था कि कैसे कन्हैया अपने परिवार और समाज के रूढ़िवादी विचारों के खिलाफ खड़ा होता है और अपनी बेटी के अधिकारों व शिक्षा के लिए संघर्ष करता है. 

संघर्ष के सुपरहिट गाने

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की संघर्ष फिल्म में कुल 9 गाने थे, जिनका संगीत धनंजय मिश्रा और मधुकर आनंद ने तैयार किया था. वहीं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और पवन पांडे ने बोल लिखे थे. सिंगर्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह, नीतू श्री, हनी बी, इंदु सोनाली और जितेंद्र सिंह शामिल हैं. 

गाने इस प्रकार हैं....

1. सतुवा जवनिया के (खेसारी लाल यादव और नीतू श्री)
2. तोहार होठवा लागे ला (खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह)
3. ढोवल बाड़ू दूध से (खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह)
4. देखि सुघराई (खेसरी लाल यादव)
5. चतर चतर हो (खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह)
6. दिल बदतमीज हो गईल (खेसारी लाल यादव)
7. दिल जबले जागल बानी (खेसारी लाल यादव और हनी)
8. राजा जनकजी के अंगना (इंदु सोनाली)
9. संघर्ष (टाइटल) जीतेन्द्र सिंह 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने फ्लाइट में सफर कर रहे लोगों के लिए गाए 90s से लेकर 2000 के गानों से बांधा समा, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Film, Bollywood, Sangharsh 2 Bhojpuri Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com