नई भोजपुरी फिल्म ‘अनपढ़ बहू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें संजना पांडेय अहम किरदार में नजर आ रही हैं. B4U भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल पर जारी किए गए ट्रेलर में संजना पांडेय की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म की कहानी घर-परिवार के रिश्तों, बहू की जिंदगी, शिक्षा और घरेलू परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती हैं. ट्रेलर को देखने के बाद फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर में इमोशनल कर देने वाले सीन, जिसमें फैमिली की अनबन और रोमांस देखने को मिल रहा है.
संजना पांडेय की अनपढ़ बहू का ट्रेलर रिलीज
‘अनपढ़ बहू' के ट्रेलर में संजना पांडेय के किरदार के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी घूम रही है, जिसमें एक बहू की परिस्थितियों, परिवार में उसकी स्थिति और घर के भीतर होने वाले विवादों को दिखाया गया है. ट्रेलर में शिक्षा से जुड़े सीन, परीक्षा के पेपर और ईमानदारी जैसे मुद्दे भी सामने आते हैं. घर के खर्च, रिश्तों में खटास, त्योहार और परिवार की जिम्मेदारियों से जुड़े सीन फिल्म की कहानी को घर से जोड़ते हैं.
अनपढ़ बहू के बारे में
फिल्म के संगीत को ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ने तैयार किया है, जिसकी झलक ट्रेलर में एक गाने की झलक देखने को मिलती है, जो है ‘हे सावरिया, मैं तुम्हारे साथ हर पल पागल हूं'. ‘अनपढ़ बहू' का निर्माण IVY Entertainment और Rama Prasad Production के बैनर तले किया गया है, जिसके निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया हैं, जबकि इसका कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है. कहानी और लेखन की जिम्मेदारी सत्येंद्र सिंह ने संभाली है.
फिल्म में संजना पांडेय के साथ प्रशांत सिंह, प्रकाश जैस, अनु ओझा, कंचन मिश्रा, विनोद मिश्रा, निशा तिवारी, सत्य प्रकाश और अवधेश उज्जैन नजर आएंगे. बाल कलाकार ढोलू भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी दिलीप कुमार शर्मा ने संभाली है, जबकि कोरियोग्राफी सोनू प्रीतम ने की है. फिल्म के ट्रेलर के बाद रिलीज डेट सामने नहीं आई है, जिसके चलते फैंस जल्दी फिल्म को रिलीज करने की बात कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे से टकराएगी साउथ की जॉम्बी फिल्म, लव बाइट की पहली झलक देख फैंस बोले- ओजी इज बैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं