भारत में बुधवार यानी 14 अप्रैल, 2021 की सुबह तक पिछले एक दिन में COVID-19 के अब तक के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 1,84,372 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और मनोरंजन जगत पर इसका असर भी दिख रहा है. भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है. इस खबर के बाद आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा: "मैं भी कोरोना पॉजिटिव हो गया." इस खबर के बाद आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने निहुआ संग अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा है: "जल्दी से ठीक हो जाओ मेरे फाइटर." आम्रपाली दुबे के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ भोजपुरी कलाकारों के भी रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही आम्रपाली दुबे को भी कोरोना हुआ था और उसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी.
बता दें कि निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)के साथ खूब जमती है. दोनों जब भी साथ आते है धमाल मच जाता है. अब तक दोनों साथ में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. दिनेश एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक लाजवाब गायक भी हैं. निरहुआ ने साल 2005 में लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दी थीं. दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. निरहुआ गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं. दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं