विज्ञापन

Yezdi Adventure launch: ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स और नए कलर्स! जानिए Yezdi की नई तीनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स

Jawa Yezdi Motorcycles ने ओणम फेस्टिवल से पहले अपनी 2026 Yezdi 'Untamed Trinity' सीरीज लॉन्च कर दी है.

Yezdi Adventure launch: ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स और नए कलर्स! जानिए Yezdi की नई तीनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स
Yezdi Adventure

Jawa Yezdi Motorcycles ने अपनी नई 2026 Yezdi 'Untamed Trinity' रेंज लॉन्च कर दी है. इस नई सीरीज की शुरुआत केरल से हुई है, जहां कंपनी ने एक ही दिन में 20 नए टचपॉइंट्स भी खोले हैं. नई रेंज में राइडर्स की सबसे पसंदीदा डिमांड 'ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स' को भी पूरा कर दिया गया है. आइए जानते हैं इन तीनों नई बाइक्स के बारे में सब कुछ.

Yezdi Adventure 

इस सीरीज की सबसे पॉपुलर बाइक Yezdi Adventure को अब 'Yellow Falcon' थीम में पेश किया गया है. लॉन्ग-डिस्टेंस राइडर्स की लंबे समय से मांग थी कि इसमें ट्यूबलेस व्हील्स दिए जाएं. कंपनी ने इस मांग को पूरा करते हुए इसमें फैक्ट्री-फिटेड 'ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स' शामिल किए हैं. इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड Alpha2 इंजन मिलता है, जो 29.6 Hp की पावर और 29.9 Nm का टॉर्क देता है. सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और तीन ABS मोड्स (Road, Rain, Off-road) दिए गए हैं. इसकी कीमत ₹2,12,969 से ₹2,32,969 (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है.

Ducati Monster 2026 का पेटेंट फाइल! भारत आ रही है 890cc के दमदार इंजन और धांसू लुक के साथ

Yezdi Roadster 

क्रूज़र सेगमेंट को पसंद करने वालों के लिए कंपनी ने Yezdi Roadster को 'Green Mamba' अवतार में उतारा है. इस बाइक को मैट ग्रीन पेंट स्कीम, क्विल्टेड अरेबिका-ब्राउन सीट और कॉपर डेकल डिटेलिंग के साथ बेहद प्रीमियम लुक दिया गया है. इसमें भी 334cc का लिक्विड-कूल्ड Alpha2 इंजन लगा है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2,05,969 तय की गई है.

Yezdi Scrambler

शहरों में रेट्रो लुक के साथ राइडिंग का मजा देने के लिए Yezdi Scrambler को 'Grey Panther' थीम में लाया गया है. इसमें मेटैलिक ग्रे फिनिश और रिब्ड अरेबिका-ब्राउन सीट मिलती है. यह बाइक 334cc के KATAR इंजन से लैस है, जो कंपनी के सिग्नेचर "30-30-30" बैलेंस पर काम करती है यानी 30 HP की पावर, 30 Nm का टॉर्क और 30 km/l का शानदार माइलेज. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2,05,969 है.

Skoda Slavia Facelift आ रही है 18 अगस्त को! नए फीचर्स और गियरबॉक्स उड़ा देंगे होश

4 साल की वारंटी और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स पैकेज

अब बाइक के साथ 4 साल या 50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा 1 साल की मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) और 5 साल के एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है.

बुकिंग शुरू 

कंपनी ने इस नई 2026 'Untamed Trinity' सीरीज के लिए पूरे भारत में बुकिंग शुरू कर दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawa Yezdi Motorcycles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com