अगर आप KTM की नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर जरूरी हो सकती है. क्योंकि KTM India ने अपनी ज्यादातर मोटरसाइकिलों की कीमतों में 1 जून से बढ़ोतरी दी है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बाजार में ऐसी चर्चा तेज है कि कई पॉपुलर मॉडल्स की कीमतें जल्द बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमत KTM की एंट्री-लेवल बाइक से लेकर प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिलों तक लागू हो सकती है.

किन मॉडल्स पर पड़ सकता है असर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत बढ़ोतरी KTM की हाल ही में लॉन्च हुई 160 Duke से लेकर कंपनी की फ्लैगशिप लोकली मैन्युफैक्चर्ड एडवेंचर बाइक 390 Adventure S तक देखने को मिल सकती है. फिलहाल KTM 160 Duke की शुरुआती कीमत लगभग 1.74 लाख रुपये है, जबकि KTM 390 Adventure S कंपनी की सबसे महंगी भारत में निर्मित मोटरसाइकिलों में शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 3.97 लाख रुपये है.
इन दोनों मॉडल्स के बीच आने वाली अधिकांश Duke, RC और Adventure सीरीज की बाइक्स पर भी कीमत बढ़ने का असर पड़ सकता है. इससे KTM के लगभग पूरे लाइनअप में बदलाव देखने को मिल सकता है.
4,000 से 6,000 रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें
डीलर सूत्रों के अनुसार अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर कीमतों में लगभग 4,000 रुपये से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि सभी मॉडलों पर एक जैसी वृद्धि नहीं होगी. बाइक की कैटेगरी और इंजन क्षमता के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है.
फिलहाल KTM या उसकी भारतीय साझेदार कंपनी Bajaj Auto ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.
Maruti Suzuki कार खरीदने वालों को बड़ा झटका! 1 जून से बढ़ी कीमतें, कुछ मॉडल होंगे ₹30,000 तक महंगे
आखिर क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें?
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे बढ़ती उत्पादन लागत और कच्चे माल की कीमतें जिम्मेदार हो सकती हैं. पिछले कुछ वर्षों में स्टील, एल्यूमिनियम, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और लॉजिस्टिक्स लागत में लगातार वृद्धि हुई है. इसके अलावा नई तकनीकों, सुरक्षा फीचर्स और उत्सर्जन मानकों को पूरा करने में आने वाला अतिरिक्त खर्च भी वाहन कीमतों को प्रभावित करता है.
कौन-सी KTM बाइक्स रहेंगी प्रभावित नहीं?
रिपोर्ट्स के अनुसार KTM की बड़ी इंजन क्षमता वाली वे मोटरसाइकिलें जो भारत में पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में आयात की जाती हैं, फिलहाल इस प्राइस हाइक से प्रभावित नहीं होंगी.
CBU यानी Completely Built Unit के रूप में आने वाली मोटरसाइकिलों की कीमतें अलग फैक्टर पर निर्भर करती हैं, इसलिए फिलहाल उनमें बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं