Hyundai Motor Company ने भारत में अपनी नई Hyundai Venue Knight Edition लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.70 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह स्पेशल एडिशन HX5, HX6T, HX8 और HX10 वेरिएंट्स में उपलब्ध है. खास बात यह है कि यह एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल से ₹15,000 से ₹25,000 तक महंगा है, लेकिन इसके साथ आपको ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है.

ब्लैक थीम में दमदार एक्सटीरियर
Hyundai Venue Knight Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ब्लैक-आउट डिजाइन है. इसमें 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें रेड ब्रेक कैलिपर्स का कॉन्ट्रास्ट काफी आकर्षक लगता है. इसके अलावा ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक बंपर्स और मैट ब्लैक Hyundai लोगो इसे एक स्पोर्टी और स्टेल्थ लुक देते हैं. पीछे की तरफ ‘Knight Edition' का बैज भी दिया गया है, जिससे यह रेगुलर मॉडल से अलग नजर आता है.
भारत का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर है Simple Ultra! इसके सामने पेट्रोल गाड़ियां फेल
इंटीरियर में प्रीमियम ब्लैक लुक
इस SUV का इंटीरियर भी पूरी तरह ब्लैक थीम पर बेस्ड है. पहले जहां Venue में ब्लू और ग्रे कलर का इस्तेमाल होता था. वहीं, इस एडिशन में ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है. इसके साथ ब्रास कलर के छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं. स्टीयरिंग व्हील, AC वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल बटन पर यह ब्रास फिनिश देखने को मिलती है. सीट्स पर लेदरटेक अपहोल्स्ट्री के साथ ब्रास कलर की स्टिचिंग भी दी गई है.

फीचर्स में कोई कमी नहीं
Hyundai Venue Knight Edition फीचर्स के मामले में भी काफी दमदार है. टॉप वेरिएंट में डुअल 12.3-इंच स्क्रीन मिलती हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होती है. इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्शन
Hyundai Venue Knight Edition में वही इंजन ऑप्शन मिलते हैं जो रेगुलर Venue में मिलते हैं. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टर्बो पेट्रोल में DCT और डीजल इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन दिए गए हैं.
कीमत और अपडेट
इस नए एडिशन के साथ कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है और कुछ में डैशकैम फीचर भी जोड़ा गया है. इस SUV की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (ऑन-रोड प्राइस) है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं