विज्ञापन

  • img

    ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन

    फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 60 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Edge 60 Pro का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2450 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹27,549 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹22,400 तक बचत हो सकती है।

  • img

    Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट

    Motorola Edge 70 Max का मुकाबला Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रहा है। Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹53,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹57,999 है। जबकि OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹51,999 है।

  • img

    iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स

    iQOO Z11 Lite भारत में 24 जुलाई को पेश होने वाला है। Z11 Lite में AI फीचर्स का एक पावरफुल सेट दिया गया है जो कि लर्निंग, क्रिएटिंग और कम्युनिकेशन को आसान बनाता है। इससे AI Creation होगा जो कि स्टूडेंट्स को लंबे डॉक्यूमेंट्स की समरी बनाने, असाइनमेंट रिफाइन करने, कंटेंट जनरेट करने, टेक्स्ट ट्रांसलेट करने, नए आइडिया सोचने और आसानी से राइटर ब्लॉक से निपटने में मदद करता है।

  • img

    बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

    इटली के बोलोग्ना में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के ग्रुप ने दुनिया का सबसे बड़ा कागज का हवाई जहाज बनाया और उसे उड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह हासिल की। इस कागज के हवाई जहाज का नाम इकारस है, जिसे 25 जून को उड़ाया गया और इसने एक हवाई जहाज हैंगर की लंबाई तक सफलतापूर्वक उड़ान भी पूरी की।

  • img

    iPhone पर कैसे लें फुल पेज का स्क्रीनशॉट, आसानी से होगा काम

    अगर आपकी लाइब्रेरी पहले से भरी हुई है तो यह काफी काम आता है। इसके अलावा अगर आपको यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सा स्क्रीन शॉट पहले लिया गया था तो यह उस स्थिती में भी मददगार हो सकता है। आज हम एक ऐसे ही फीचर की बात कर रहे हैं, जो कि कोने में दिखने वाले छोटा सा प्रीव्यू ऑप्शन है। एक फुल पेज ऑप्शन भी होता है। इससे चीजों को सेव करने का तरीका बदल जाता है।

  • img

    ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई

    ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। ViewBoard IN04V-N सीरीज 65 इंच, 75 इंच और 86 इंच डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। ViewBoard IN04V-N सीरीज में IR मल्टी-टच फ्रेम वाली 4K अल्ट्रा HD इंटरैक्टिव डिस्प्ले है। यह Arm Cortex-A72 और Cortex-A53 कोर पर बेस्ड RK3576 प्रोसेसर पर काम करता है। ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज भारत में कंपनी के ऑथोराइज्ड पार्टनर्स और एंटरप्राइज सेल्स नेटवर्क के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

  • img

    अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म

    Vodafone ने सिम-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को ज्यादा सरल और सिक्योर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जर्मनी, नीदरलैंड और यूके में नंबर वेरिफाई 2.0 लॉन्च किया है। नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध हो गया है। नेक्स्ट-जेनरेशन फोन नंबर ऑथेंटिकेशन API को जर्मनी, नीदरलैंड और यूके के बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट किया जा रहा है।

  • img

    ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?

    Realme Narzo 100x 5G की टक्कर OnePlus Nord CE6 Lite और Poco M8 5G से हो रही है। Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है।

  • img

    ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट

    Flipkart पर iPhone 16 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹67,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,295 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹62,900 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 49,850 तक कीमत कम हो सकती है।

  • img

    GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स

    GoBoult ने भारतीय बाजार में GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। Tenet Pro की कीमत 1,699 रुपये है। लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत इन ईयरबड्स को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स क्रिमसन रेड, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए GoBoult की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन,फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर  बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

  • img

    ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील

    Motorola Edge 70 को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Motorola Edge 70 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹27,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल दिसंबर में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1400 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹26,599 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹21,000 तक बचत हो सकती है।

  • img

    50MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Motorola Edge 70 Max फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है। इस फोन की बिक्री 20 जुलाई, 2026 से मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और भारत में अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ₹5,000 बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

  • img

    Realme Narzo 100x 5G हुआ 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    Realme Narzo 100x 5G आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 हैहै। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Realme की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध है। यह फोन फ्लैश ऑरेंज और मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है।

  • img

    50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ

    Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max ने ग्लोबल स्तर पर दस्तक दे दी है। Huawei Pura 90s Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 (लगभग 87,200), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,999 (लगभग 94,200) है। वहीं Pura 90s Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,899 (लगभग 1,15,400) है।

  • img

    ईवी सब्सिडी सिर्फ उन्हीं टू-व्हीलर को मिलेगी, जिनमें होगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, सरकार ने बदला नियम

    दिल्ली सरकार ने हाल ही में नई ईवी पॉलिसी को लागू किया है, जिसके जरिए नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को ₹30,000 से लेकर ₹1 लाख तक सब्सिडी मिलेगी। नई ईवी सब्सिडी पॉलिसी को लेकर जारी हुई गाइडलाइंस में नए स्टैंडर्ड तय हुए हैं। सिर्फ उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी, जिनमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग होगी। इस सिस्टम के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज 80 किलोमीटर और वाहन पर तीन साल या 20 हजार किमी तक की वारंटी भी शामिल है।

img