विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: रचनात्मक कार्यों में भागीदारी से बढ़ेंगे संपर्क, नई योजनाओं से मिलेंगे अच्छे अवसर

Taurus Tarot Card Horoscope 12 September: Four of wands की ऊर्जा परिवार की व्यवस्था को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में सफलता,बच्चों की कल्पनाशीलता को रचनात्मकता में बदलने के लिए प्रोत्साहन और किसी नई परियोजना पर सहयोगी के साथ कार्य करने की सूचना की बात लेकर आ सकती है.

Taurus Tarot Card Rashifal: रचनात्मक कार्यों में भागीदारी से बढ़ेंगे संपर्क, नई योजनाओं से मिलेंगे अच्छे अवसर
वृषभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार  के किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिता सकते हैं. सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यों में भागीदारी नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. अपनी रुचि को फिर से जागृत कर सकते हैं. स्वयं के लिए समय निकले परिवार के कार्यों को व्यवस्थित कर घर की व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास करें. परिवार के बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन से सकारात्मकता ला सकते हैं. बच्चों की कल्पनाशीलता को बढ़ावा दें. उनकी रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

कला,संगीत और लेखन से जुड़े लोगों  कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर सकते है. जिसके चलते काफी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार की बातों को ना समझ पाने के कारण गलतफहमियां हो सकती है. सामने वाले से स्पष्ट रूप से बातचीत करें. कार्य स्थल पर सहयोगी के साथ किसी  परियोजना की बातचीत कर सकते हैं. इस परियोजना पर दोनों साथ में कार्य करेंगे. इस बात की सूचना मिल सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

पैरों में अचानक से छोटे-छोटे घाव नजर  आ सकते हैं. कसे हुए जूते पहनने के कारण ये समस्या हो सकती है.

आर्थिक स्थिति/ Finance:

माता-पिता की सुख सुविधा के लिए घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं. घर की सजावट के लिए चीजों की खरीदारी करेंगे. 

रिश्ते/ Relationship:

कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ एक सीमा तक रिश्ते बनाए रखें. सीमा का उल्लंघन अफवाहों को जन्म दे सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com