विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: नौकरी में पदोन्नति की संभावना, आर्थिक मामलों में सख्त निर्णय लेना रहेगा बेहतर

Scorpio Tarot Card Horoscope 12 September: Knight of swords की ऊर्जा झूठ बोलने से विश्वास में कमी, परिवार की महिलाओं के सहयोग से किसी छोटे व्यवसाय की शुरुआत और नौकरी में पदोन्नति के साथ नए विभाग में स्थानांतरण की बात लेकर आ सकती है.

Scorpio Tarot Card Rashifal: नौकरी में पदोन्नति की संभावना, आर्थिक मामलों में सख्त निर्णय लेना रहेगा बेहतर
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में स्पष्टता बनाए रखें. गैर जरूरी बातों में समय बर्बाद न करें. आर्थिक मामलों में सख्त निर्णय ले सकते है. पूर्व से चले आ रहे कुछ खर्चों को नियंत्रित किया जा सकता है. झूठ बोलकर दूसरों का भरोसा न तोड़े. परिवार की महिलाओं के सहयोग से किसी छोटे व्यवसाय को शुरू कर सकते है. परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित हो सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional:

कानूनी सलाह, संपादन और विश्लेषण से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. किसी हिसाब-किताब में गड़बड़ी होने पर स्वयं जांच पड़ताल कर सकते है. कार्यक्षेत्र में किसी विवादित मामले में अपने तथ्य मजबूत कर अपने पक्ष को मजबूत करें. स्पष्ट रूप से अपनी बात रखने का प्रयास कार्यों में सफलता लेकर आएगा. किसी की चापलूसी करने की जगह साफ व्यवहार सही फैसला लेने में मदद करेगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ नए विभाग में स्थानांतरण हो सकता है. किसी सहयोगी की वास्तविकता सामने आने से चिंतित हो सकते है. सामने वाले की गलत मंशा के चलते कई अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है. अतिविश्वास से दूर रहे. 

स्वास्थ्य/Health:

देर तक मोबाइल या लैपटॉप पर कार्य करने के कारण आंखों में सूखापन आ सकता है. आई ड्रॉप्स डाले और स्क्रीन टाइम कम करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

गैर जरूरी खर्चों को कम करें. किसी पुराने खर्च को नियंत्रित कर सकते है. 

रिश्ते/ Relationship:

दांपत्य जीवन में संतान प्राप्ति पर विचार कर सकते हैं. मनचाहे जीवनसाथी में आकर्षण के साथ व्यवहार की परख कर सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com