विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: नकारात्मक बातों से रहे दूर, अपने विचारों और गुस्से पर रखें नियंत्रिण

Leo Tarot Card Horoscope 12 September: Eight of swords की ऊर्जा पुरानी रूढ़ियों से बाहर निकालने की मजबूत प्रयास, नकारात्मक लोगों और स्थितियों से बाहर और उच्च शिक्षा के लिए नए विकल्पों की तलाश की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: नकारात्मक बातों से रहे दूर, अपने विचारों और गुस्से पर रखें नियंत्रिण
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 12 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: अपने आसपास के लोगों की नकारात्मक बातों से दूर रहे. अपने विचारों में खुद को जकड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं. परिवार की रूढ़ियों के चलते उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने के विचार को अभी टालना पड़ सकता है. अपने आसपास सकारात्मक लाने का प्रयास करें. अपने विचारों और गुस्से को नियंत्रित करें. स्वयं के लिए समय निकले. इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. पिता के सकारात्मक सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में ऐसे संपर्कों से दूरी बना सकते हैं, जिनकी सोच आपके विचारों पर हावी होने की बनी हुई हो. किसी के विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे. परिस्थितियों की प्रतिकूलता के चलते आ रही चुनौतियों का हिम्मत से सामना करें. कदम पीछे करने पर मुसीबत दुगनी होकर सामने आ सकती है. कार्य क्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों का हौसला बनाए रखें. सकारात्मक विचार समस्याओं को पूरा करने में रास्तों को आसान बना सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

मीठे पदार्थ का सेवन कम करें. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच करवाते रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए धन निवेश की अच्छी योजनाओं का चयन कर सकते हैं. किसी के सामने झूठा दिखावा करने के लिए फालतू के खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship:

कुछ रिश्ते आपको नीचे नीचे खींचने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे रिश्तों से दूरी बनाएं .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Sinh Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com